देश की खबरें | आईओए ने ओलंपिक जाने वाले एथलीटों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य मंत्री को लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह तोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गये एथलीटों को प्राथमिता के आधार पर टीकाकरण करने पर विचार करें ताकि खेलों के लिए रवाना होने से पहले उन्हें पर्याप्त समय मिल सके।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह तोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गये एथलीटों को प्राथमिता के आधार पर टीकाकरण करने पर विचार करें ताकि खेलों के लिए रवाना होने से पहले उन्हें पर्याप्त समय मिल सके।

अब तक 74 भारतीय एथलीटों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित होने के बाद इन खेलों का आयोजन इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक जापान की राजधानी में होगा।

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने पत्र में लिखा, ‘‘ चूंकि तोक्यो ओलंपिक खेलों के शुरू होने में अभी पांच महीने बाकी हैं, इसलिए एथलीटों और भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों के लिए टीकाकरण के दो खुराक लगाने को प्राथमिकता के आधार पर विचार करना आवश्यक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आपके कार्यालय से इस संबंध में तोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय एथलीटों और अधिकारियों के लिए कोविड -19 के टीकाकरण पर विचार करने का अनुरोध करते हैं। हम इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

मेहता ने कहा कि अगर सरकार ऐसा करती है, तो संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के साथ समन्वय में आईओए, टीकाकरण की सुविधा दे सकता है क्योंकि एथलीट और अधिकारी देश के अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण कर रहे हैं।

उन्होंने जीन फरवरी को लिखे इस पत्र में कहा, ‘‘ हम उम्मीद कर रहे है कि आप हमारे निवेदन को स्वीकार कर एथलीटों और खिलाड़ियों के टीकाकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देंगे ताकि तोक्यो रवाना होने से पहले उनके पास पर्याप्त समय रहे।’’

आईओए महासचिव ने कहा कि भारतीय एथलीटों के 17 खेलों में भाग लेने की उम्मीद है। तोक्यो खेलों में 150 से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए चयन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। अब तक 74 एथलीटों ने क्वालीफिकेशन हासिल किया है और हमारा अनुमान है कि इसमें 158 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।’’

आईओए के मुताबिक कुल 15 निशानेबाज, चार तीरंदाज, 32 हॉकी खिलाड़ी (पुरुष और महिला), चार पहलवान, नौ मुक्केबाज, एक घुड़सवार और पांच व्यक्तिगत ट्रैक एवं फील्ड एथलीट के साथ-साथ चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\