देश की खबरें | रकबर के परिजनों ने मामले को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने की अर्जी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर जिले में 'भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या’ मामले में पीड़ित रकबर के परिजनों ने सुनवाई दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने की अर्जी दी है।

जयपुर, नौ फरवरी राजस्थान के अलवर जिले में 'भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या’ मामले में पीड़ित रकबर के परिजनों ने सुनवाई दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने की अर्जी दी है।

अधिवक्ता कासिम खान ने बताया कि रकबर की मां हबीबन सुलेमान और चश्मदीद गवाह असलम ने अलवर के जिला व सत्र न्यायालय में मामले को किसी अन्य अदालत में स्थानांतरण के लिये अर्जी लगाई है।

अदालत में पेश अर्जी में परिवादी रकबर के परिजनों ने कहा कि उन्हें पीठासीन अधिकारी से न्याय की उम्मीद नहीं है।

उनका आरोप है कि पीठासीन अधिकारी सबूतों और दस्तावेजों में आरोपियों का समर्थन कर रहे हैं।

उनका दावा है कि आरोपी और उनके परिजन खुले तौर पर कह रहे हैं कि उन्होंने पीठासीन अधिकारी को अपने पक्ष में कर लिया है और निर्णय उनके पक्ष में आयेगा।

आवेदन में कहा गया,‘‘ ऐसी स्थिति में उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है और निष्पक्ष सुनवाई के लिये मामले को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध करते हैं।’’

अलवर में भीड़ द्वारा रकबर के साथ मारपीट मामले में विजय कुमार, धर्मेन्द्र यादव, परमजीत सिंह और नरेश सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जुलाई 2018 में अलवर के रामगढ में गौ तस्करी के संदेह में कुछ लोगों ने अकबर ऊर्फ रकबर की बुरी तरह पिटाई कर दी थी जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी