देश की खबरें | दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
दंतेवाड़ा, नौ फरवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माडेंदा और नीलावाया गांव के मध्य जंगल से सुरक्षा बलों ने दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के सदस्य भीमा माड़वी, मिलिशिया डिप्टी कमांडर गजरू बारसे और नक्सली जोगा माड़वी को गिरफतार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों को गश्त पर रवाना किया गया था।
उन्होंने बताया कि दल जब माडेंदा और नीलावाया गांव के मध्य जंगल में था तब सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, वाहनों में आगजनी करने तथा संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)