जरुरी जानकारी | सेबी ने कंपनी, छह लोगों पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सामूहिक निवेश योजना के तहत जनता से अवैध रूप से धन जुटाने के लिए श्री राम रीयल एस्टेट एंड बिजनेस सॉल्यूशंस तथा छह लोगों पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी बाजार नियामक, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सामूहिक निवेश योजना के तहत जनता से अवैध रूप से धन जुटाने के लिए श्री राम रीयल एस्टेट एंड बिजनेस सॉल्यूशंस तथा छह लोगों पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सेबी ने पाया है कि उक्त इकाई और व्यक्ति जनता से कोष जुटाने की गतिविधियों में लगे थे, जो सामूहिक निवेश योजनाओं (सीआईएस) की प्रकृति का था।

सेबी ने सोमवार को दिए एक आदेश में कहा कि श्री राम रीयल एस्टेट एंड बिजनेस सॉल्यूशंस लिमिटेड (एसआरई और बीएसएल) की योजनाएं 'प्लॉट और जमीन की खरीद और विकास' की आड़ में निवेश योजनाएं हैं।

इसके अलावा, यह पाया गया कि इन इकाइयों ने सीआईएस मानदंडों के तहत पंजीकरण प्राप्त नहीं किया था।

आदेश में कहा गया है राम रीयल एस्टेट एंड बिजनेस सॉल्यूशंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2008-2009 से 2013-2014 के दौरान भी अपनी विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 383 निवेशकों से कम- से- कम 12.01 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाई थी।

जिन लोगों पर सेबी ने जुर्माना लगाया है, वे कोष जुटाने के समय कंपनी के निदेशक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\