एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | रेलटेल ने देश के 4,000 स्टेशनों पर प्रीपेड वाईफाई सेवा शुरू की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय रेल के सार्वजनिक उद्यम रेलटेल ने बृहस्पतिवार से अपनी प्रीपेड वाई सेवा शुरू कर दी। इसके तहत फिलहाल देश के 4,000 रेलवे स्टेशनों पर यात्री पहले भुगतान करके हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा का उपयोग कर सकेंगे।
देश की खबरें | दिल्ली दंगे: अदालत ने हत्या के मामले में दो लोगों को जमानत दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत ने दो आरोपियों को जमानत देते हुए कहा कि वारदात स्थल पर उनकी मौजूदगी स्वाभाविक थी क्योंकि वे पास में ही रहते हैं।
खेल की खबरें | बल्लेबाज के तौर पर मुश्किल श्रृंखला, लेकिन विकेट गंवाने से ‘निराश’ स्टोक्स
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेन स्टोक्स अच्छी शुरूआत करने के बाद विकेट गंवाने की ‘निराशा’ को छुपा नहीं सके क्योंकि उनके 70 टेस्ट मैचों में अब तक की ‘सबसे मुश्किल परिस्थितियों’ में बल्लेबाजी के दौरान करीब ढाई घंटे तक अच्छा रक्षात्मक खेल दिखाया।
देश की खबरें | बिना अनुमति अभिनेत्री की तस्वीर का इस्तेमाल : अदालत ने तेलुगु फिल्म निर्माताओं से मांगा जवाब
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने तेलुगु फिल्म ‘वी’ के निर्माताओं को अदाकारा साक्षी मलिक की एक याचिका पर हलफनामा दाखिल करने को कहा है। अदाकारा ने बिना अनुमति के फिल्म में उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए हर्जाने की मांग की है।
खेल की खबरें | सानिया कतर ओपन में हारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एक साल से अधिक समय बाद पहले टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी स्लोवेनिया की जोड़ीदार आंद्रेजा क्लेपेक को गुरुवार को यहां कतर टोटल ओपन के महिला युगल सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान की अदालत ने आईएसआई के पूर्व प्रमुख पर लगी वायु यात्रा पर रोक को हटाने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में एक उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सरकार से कहा कि आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) असद दुर्रानी को उड़ान की अनुमित नहीं होने वाले यात्रियों की सूची से बाहर निकाला जाए।
खेल की खबरें | निकहत जरीन ने कहा, पिता के इन शब्दों ने चुनौती दी कि मुक्केबाजों महिलाओं के लिए नहीं है
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाजी निकहत जरीन ने गुरुवार को कहा कि अपने जीवन में उन्होंने कई अड़चनों को पार किया है जिसमें उनके पिता का विरोध भी शामिल है जिन्होंने एक बार उनसे कहा था कि ‘मुक्केबाजी महिलाओं के लिए नहीं है’। जरीन ने कहा कि इन शब्दों ने उन्हें चुनौती दी और वह अपने पिता को गलत साबित करना चाहती थी।
देश की खबरें | महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मंत्री संजय राठौड़ का इस्तीफा स्वीकार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को राज्य मंत्री संजय राठौड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
देश की खबरें | शरजील उस्मानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: अजित पवार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिस पर इस साल जनवरी में पुणे में एल्गार परिषद में अपनी टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।
देश की खबरें | किसान हिंसा: दिल्ली की अदालत ने किसान, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को जमानत दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को एक किसान और एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को जमानत दे दी।
विदेश की खबरें | भारत अगले 20 साल में बांग्लादेश और उससे आगे भी परिवहन संपर्क बढ़ाना चाहता है : जयशंकर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अगले 20 साल के भीतर बांग्लादेश और उससे आगे भी परिवहन संपर्क को विकसित करने का इच्छुक है ताकि क्षेत्र के भू-आर्थिक हालात को बदला जा सके।
देश की खबरें | कोटा में कोविड-19 रोधी टीका लेने के एक दिन बाद व्यक्ति की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां के एक सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लेने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि व्यक्ति की मौत के कारणों का पता लगाने के लिये उसकी पोस्टमॉर्टम कराई गई है।
देश की खबरें | कांग्रेस विधायक ने सरकार से पाक द्वारा मछुआरों को 'अगवा' करने पर रोक लगाने का अनुरोध किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में कांग्रेस विधायक पुंज वंश ने बृहस्पतिवार को विजय रूपाणी नीत सरकार से पाकिस्तान समुद्र सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) द्वारा राज्य के तटीय क्षेत्र से भारतीय मछुआरों को ''अगवा'' किए जाने पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया।
देश की खबरें | यूजीसी ने देश के और विदेशी उच्च शिक्षा संस्थाओं के बीच अकादमिक सहयोग विनियमन 2021 के मसौदे पर सुझाव मांगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भारतीय छात्रों के लिए एक ही समय में अलग अलग डिग्री या दो डिग्रियां एक साथ हासिल करने की व्यवस्था के संबंध में भारतीय और विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग से जुड़े विनियमन के मसौदे पर 15 मार्च तक सुझाव मांगा है ।
देश की खबरें | केंद्र के ‘नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक’ में नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद को पहला स्थान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार के ‘नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक’ में 10 लाख से कम आबादी वाली श्रेणी में नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को पहला स्थान मिला है। एनडीएमसी के तहत राष्ट्रीय राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले लुटियन जोन समेत कई प्रमुख इलाके आते हैं।
देश की खबरें | बजट में की गई घोषणाओं को पूरा किया जाएगा : गहलोत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2021-22 के बजट में की गयी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा और सरकार बजट के कार्यान्वयन को गंभीरता से लेगी।
देश की खबरें | मोदी शुक्रवार को अपने स्वीडीश समकक्ष के साथ करेंगे शिखर वार्ता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने स्वीडीश समकक्ष स्टीफन लोफवेन के साथ डिजीटल माध्यम से शिखर वार्ता करेंगे और इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों के अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
देश की खबरें | तमिल अखबार 'दिनामलार' के पूर्व संपादक और प्रसिद्ध मुद्राविज्ञानविद् कृष्णमूर्ति का निधन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकप्रिय तमिल दैनिक अखबार 'दिनामलार' के पूर्व संपादक और प्रसिद्ध मुद्राविज्ञानविद् आर कृष्णमूर्ति का बृहस्पतिवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
देश की खबरें | आयकर विभाग ने तमिलनाडु के ठेकेदारों पर की गई छापेमारी में 175 करोड़ के काले धन का पता लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने चुनावी राज्य तमिलनाडु के दो सिविल ठेकेदारों पर की गई छापेमारी में 175 करोड़ रुपये की ''बेहिसाब'' आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | कांग्रेस ने असम में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि असम में अगर ‘महाजोत’ (महागठबंधन) सत्ता में आता है तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।