देश की खबरें | तमिल अखबार 'दिनामलार' के पूर्व संपादक और प्रसिद्ध मुद्राविज्ञानविद् कृष्णमूर्ति का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकप्रिय तमिल दैनिक अखबार 'दिनामलार' के पूर्व संपादक और प्रसिद्ध मुद्राविज्ञानविद् आर कृष्णमूर्ति का बृहस्पतिवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
चेन्नई, चार मार्च लोकप्रिय तमिल दैनिक अखबार 'दिनामलार' के पूर्व संपादक और प्रसिद्ध मुद्राविज्ञानविद् आर कृष्णमूर्ति का बृहस्पतिवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
कृष्णमूर्ति की उम्र 88 साल थी। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।
दिनामलार के संपादक के रामासुब्बू ने कहा, "उन्हें आज सुबह उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।"
‘आरके’ नाम से प्रसिद्ध कृष्णमूर्ति 1956 में दिनामलार से जुड़ने के बाद 1977 में उसके संपादक बन गए, जिसकी स्थापना उनके पिता टी वी रामासुबियर ने की थी।
वह प्रेसीडेंसी कॉलेज से भूविज्ञान में स्नातकोत्तर थे।
उन्होंने 1977 में प्रसिद्ध 'पेरियार' लिपि पेश की थी।
बाद में, तमिलनाडु सरकार ने पाठ्य पुस्तकों में इस लिपि को पेश किया और आज भी इसका व्यापक उपयोग किया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)