देश की खबरें | महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मंत्री संजय राठौड़ का इस्तीफा स्वीकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को राज्य मंत्री संजय राठौड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

मुंबई, चार मार्च महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को राज्य मंत्री संजय राठौड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

एक महिला की मौत से संबंधित मामले में नाम जुड़ने के आरोपों के बाद राठौड़ ने चार दिन पहले अपना इस्तीफा दे दिया था। राजभवन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

इसके मुताबिक, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अनुरोध को स्वीकार करते हुए राठौड़ का पदभार उन्हें सौंप दिया। राठौड़ राज्य सरकार में वन मंत्री थे।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार शाम चार बजे मंत्री का त्यागपत्र राजभवन भेजा गया।

राठौड़ ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले गत रविवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था।

वन विभाग का पदभार संभालने वाले राठौड़ बीड जिले की पूजा चव्हाण (23) की मौत के मामले से संबंधित होने के आरोपों का सामना कर रहे थे। एक इमारत से कथित तौर पर गिरने के चलते पूजा की आठ फरवरी को मौत हो गई थी। वह इसी इमारत में रहती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\