खेल की खबरें | सानिया कतर ओपन में हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एक साल से अधिक समय बाद पहले टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी स्लोवेनिया की जोड़ीदार आंद्रेजा क्लेपेक को गुरुवार को यहां कतर टोटल ओपन के महिला युगल सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

दोहा, चार मार्च एक साल से अधिक समय बाद पहले टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी स्लोवेनिया की जोड़ीदार आंद्रेजा क्लेपेक को गुरुवार को यहां कतर टोटल ओपन के महिला युगल सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

सानिया और स्लोवेनिया की उनकी जोड़ीदार को अमेरिकी की निकोल मेलिशर और नीदरलैंड की डेमी शुर्स के खिलाफ एक घंटे और 28 मिनट में 5-7 6-2 5-10 से हार झेलनी पड़ी।

सानिया हाल में कोविड-19 से उबरने के बाद टूर पर वापसी कर रही हैं।

पिछले साल फरवरी के बाद यह भारतीय खिलाड़ी का पहला टूर्नामेंट था और उन्होंने आंद्रेजा के साथ मिलकर दुनिया की 11वें और 12वें नंबर की खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दी।

सानिया और आंद्रेजा को इस प्रदर्शन से कुल 10 हजार डॉलर की इनामी राशि और प्रत्येक को 185 रैंकिंग अंक मिले। सानिया की रैंकिंग में इन अंकों से सुधार होगा।

सानिया के शीर्ष 200 में जगह बनाने की उम्मीद है। वह मौजूद 254 से 177वें पायदान पर पहुंच सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\