एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | महाराष्ट्र के 323 सरकारी अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा ऑडिट पूरी हुई : टोपे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध 323 अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा ऑडिट का काम पूरा हो चुका है। बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा को इस बारे में सूचित किया गया।
देश की खबरें | दुष्कर्म मामले में टिप्पणी पर न्यायालय के समर्थन में आयी भारतीय विधिज्ञ परिषद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुष्कर्म मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा की गई एक टिप्पणी को लेकर उसके प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सर्वोच्च न्यायपालिका को “बदनाम” न करें और उसकी कार्यवाहियों का इस्तेमाल “राजनीतिक फायदे” के लिये न करें। इन कार्यकर्ताओं ने प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे को पत्र लिखकर दुष्कर्म के मामले में की गई टिप्पणी को वापस लेने का अनुरोध किया था।
जरुरी जानकारी | ग्रामीण विदयुत आपूर्ति बढ़कर 18. घंटे: आर के सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली मंत्री आर के सिंह ने बृस्पतिवार को कहा कि गांव में बिजली आपूर्ति का औसत दैनिक समय वर्ष 2019-20 में बढ़कर 18.5 घंटे हो गया हैं। यह औसत 2014-15 में 12.5 घंटे था।
खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम ने जर्मनी का दौरा हार से समाप्त किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम ने गुरूवार को यहां चौथा और अंतिम मैच 1-2 से गंवाने से जर्मनी के दौरे का समापन एक और हार से किया।
देश की खबरें | कोविड-19: न्यायालय से वादियों को अपील दायर करने के लिए 90 और दिन प्रदान करने का अनुरोध किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से अुनरोध किया कि वादियों को अपील दायर करने की सीमा अवधि के रूप में 90 और दिन दिए जाएं क्योंकि इस मुद्दे पर पूर्व का आदेश हटा लिया गया है जिसे कोविड-19 महामारी के चलते पारित किया गया था।
देश की खबरें | भारत ने कनाडा, लेसोथो को भारत निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की खेप भेजीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए कनाडा और लेसोथो को भारत निर्मित टीके की खेप भेजी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।
देश की खबरें | कोविड मामलों में इजाफे के बाद भारोत्तोलन राष्ट्रीय चैंपियनशिप अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोविड-19 मामलों में इजाफे के बाद इस महीने नागरकोइल में होने वाली पुरुष और महिला सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप को गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
खेल की खबरें | नीरज कांस्य पदक की दौड़ में, रोम प्रतियोगिता में चार अन्य भारतीय हारे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के ग्रीको रोमन पहलवान नीरज 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक की दौड़ में बने हुए हैं लेकिन गुरुवार को यहां यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन उनके चार हमवतन पहलवान पदक की दौड़ से बाहर हो गए।
देश की खबरें | सीरम इंस्टीट्यूट ने पीएमओ को पत्र लिखकर औषधि नियामक व्यवस्था में सुधार का प्रस्ताव दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया में सर्वाधिक संख्या में टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर वर्तमान औषधि नियामक व्यवस्था में सुधार का प्रस्ताव दिया है। इसमें क्लीनिकल परीक्षण के दौरान गैर कोविड टीके के निर्माण एवं भंडारण की अनुमति देना भी शामिल है।
देश की खबरें | अमित पंघाल बॉक्साम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हारे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बॉक्साम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में गुरूवार को यूरोपीय खेलों के चैम्पियन गैब्रियल एस्कोबार से हारकर बाहर हो गये।
जरुरी जानकारी | अप्रैल-जनवरी में एनसीडी निर्गम से कंपनियों ने 9,100 करोड़ रुपये जुटाये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष के पहले दस महीनों में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के खुदरा निर्गम जारी करने के माध्यम से कम से कम आठ कंपनियों ने अपने व्यवसाय की जरुरतों को पूरा करने के लिए 9,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई।
विदेश की खबरें | कृषि कानूनों को लेकर भारतीय समुदाय में मतभेद बढ़ने के बीच सिडनी में सिखों पर हमला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय सिखों के एक समूह ने कहा है कि भारत के कृषि कानूनों को लेकर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के बीच बढ़ रहे मतभेद के बीच सिडनी में वतन के ही कुछ लोगों ने बेसबॉल बैट और हथौड़े से उन पर हमला कर दिया।
देश की खबरें | वालायार कांड: पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों ने सिर मुंडवाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वालायार में चार साल पहले कथित रूप से यौन उत्पीड़न के बाद दो नाबालिग दलित बहनों की मौत के मामले में जांच में चूक करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक लोगों ने अपना सिर मुंडवा लिया।
देश की खबरें | बजट पारित : विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश का वित्त वर्ष 2021-22 का वार्षिक बजट पारित होने के बाद राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
जरुरी जानकारी | चेक-बाउंस के मामलों का अंबार निपटाने को अतिरिक्त अदालतों की कानूनी व्यवस्था की जाए:न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अदालतों में लंबित 35 लाख से अधिक मामलों को ‘‘विचित्र’’ स्थिति बताया और केन्द्र सरकार को इस समस्या से पार पाने के वास्ते एक खास अवधि के लिये अतिरिक्त अदालतों के गठन के वास्ते कानून बनाने का सुझाव दिया।
देश की खबरें | हरिद्वार कुंभ: जूना अखाड़े सहित अन्य अखाड़ों की निकली भव्य पेशवाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां कुंभ में बृहस्पतिवार को पंच दशनाम जूना अखाड़ा, अग्नि और किन्नर अखाड़ों की भव्य पेशवाई निकली। कुंभनगरी के विभिन्न बाजारों से गुजरे साधु संतों का लोगों ने भव्य स्वागत किया।
जरुरी जानकारी | सरकार कानूनों में सुधार के जरिये कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ा रही है: तोमर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार, कानूनों में सुधार के माध्यम से कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ा रही है। सरकार की कोशिश कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की है।
जरुरी जानकारी | द्वारका एक्सप्रेस-वे परियोजना अगले साल स्वतंत्रता दिवस तक हो जाएगी पूरी: गडकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी को उम्मीद है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेस-वे (एनएच-248 बीबी) का निर्माण कार्य अगले साल स्वतंत्रता दिवस तक पूरा हो जाएगा।
देश की खबरें | मध्यप्रदेश विधानसभा : सदन में विधायक की गैरहाजिरी पर हंगामा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश विधानसभा में बृहस्पतिवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक के सवाल पूछने पर सत्तापक्ष ने दावा किया कि प्रश्न करने की अपनी बारी पर सदस्य सदन में नहीं थे और अब वह सवाल करना चाहते हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी।
देश की खबरें | दिव्यांग श्रेणी के तहत डाकमत सुविधा के लिए अनिवार्य होगा ‘बेंचमार्क विकलांगता प्रमाणपत्र’ : ईसी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत निर्वाचन आयोग का कहना है कि दिव्यांग श्रेणी के तहत जो मतदाता वोट डालने के लिए डाकमत की सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन पत्र के साथ-साथ ‘बेंचमार्क विकलांगता प्रमाणपत्र’ भी जमा करना होगा।