देश की खबरें | अमित पंघाल बॉक्साम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बॉक्साम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में गुरूवार को यूरोपीय खेलों के चैम्पियन गैब्रियल एस्कोबार से हारकर बाहर हो गये।

नयी दिल्ली, चार मार्च विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बॉक्साम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में गुरूवार को यूरोपीय खेलों के चैम्पियन गैब्रियल एस्कोबार से हारकर बाहर हो गये।

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके एशियाई खेलों और एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता पंघाल विभाजित फैसले में हार गये।

इससे पहले एशियाई चैम्पियन पूजा रानी (75 किलो) सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि दो बार की विश्व कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई ।

बुधवार को देर रात खेले गए मुकाबलों में रानी ने इटली की असुंता कैनफोरा को हराया । इससे पहले एम सी मैरीकॉम (51 किलो), सिमरनजीत कौर (60 किलो) और जास्मीन (57 किलो) अंतिम चार में पहुंच चुकी है ।

रानी तीन बार की एशियाई पदक विजेता और 2014 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता है ।

तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी लवलीना को रूस की सादम दालगातोवा ने 5 . 0 से हराया । एशियाई कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन (57 किलो) भी इटली की इरमा तीस्ता से 5 . 0 से हारकर बाहर हो गई।

गुरूवार को सात अन्य भारतीय पुरूष मुक्केबाज भी पदक दौर के लिये मुकाबला खेलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट