खेल की खबरें | नीरज कांस्य पदक की दौड़ में, रोम प्रतियोगिता में चार अन्य भारतीय हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के ग्रीको रोमन पहलवान नीरज 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक की दौड़ में बने हुए हैं लेकिन गुरुवार को यहां यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन उनके चार हमवतन पहलवान पदक की दौड़ से बाहर हो गए।

रोम, चार मार्च भारत के ग्रीको रोमन पहलवान नीरज 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक की दौड़ में बने हुए हैं लेकिन गुरुवार को यहां यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन उनके चार हमवतन पहलवान पदक की दौड़ से बाहर हो गए।

नीरज को क्वार्टर फाइनल में सुल्तान असीतुली के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन कजाखस्तान के पहलवान के फाइनल में पहुंचने के कारण उन्हें रेपेचेज दौर में जगह मिली।

नीरज ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए रूस के एलेक्सेई तेडिकिन को 7-3 से हराकर कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जगह बनाई जहां उनका सामना अमेरिका के सैमुअल ली जोन्स से होगा।

गौरव दुहून ने हालांकि मौका गंवा दिया जब उन्हें 67 किग्रा वर्ग के रेपेचेज दौर में तुर्की के मुरात फिरात के खिलाफ तकनीकी दक्षता के आधार पर शिकस्त झेलनी पड़ी।

अर्जुन हलाकुर्की ने तकनीकी दक्षता के आधार पर आंद्रे रिकार्डो कार्डोसो ओलिविएरा सिल्वा को हराया लेकिन इससे पहले 55 किग्रा वर्ग के अपने पहले दो मुकाबलों में उन्हें इसी तरह हार का सामना करना पड़ा।

मनीष 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के इलदार हाफिजोव के खिलाफ तकनीकी दक्षता के आधार पर हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

सुनील कुमार को 87 किग्रा वर्ग के क्वालीफिकेशन में ही रूस के बेखान ओजदोएव के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट