एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | केरल कांग्रेस के पूर्व नेता विजयन थॉमस भाजपा में शामिल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल कांग्रेस के पूर्व नेता विजयन थॉमस शुक्रवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए।
देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश के बाद पारा नीचे गिरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पारा कुछ डिग्री गिर गया।
जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन फिर नकारात्मक दायरे में, जनवरी में 1.6 प्रतिशत की गिरावट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. औद्योगिक उत्पादन में एक बार फिर जनरी में गिरावट आयी है। मुख्य रूप से पूंजीगत सामान, विनिर्माण और खनन क्षेत्रों में गिरावट के कारण साल के पहले महीने में औद्योगिक उत्पादन 1.6 प्रतिशत घट गया।
खेल की खबरें | प्रासंगिक बने रखने के लिए अपने खेल पर काम करती रहती हूं: मिताली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुक्रवार को 10,000 रन पूरा करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा कि वह महिलाओं के खेल में लगातार हो रहे बदलाव में प्रासंगिक बने रहने के लिए अपने खेल को बेहतर करने पर ध्यान देती रहती है।
विदेश की खबरें | हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के लिए ‘क्वाड’ महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है: बाइडन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के लिए ‘क्वाड’ महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है।
विदेश की खबरें | इमरान की पार्टी के उम्मीदवार संजरानी दूसरे कार्यकाल के लिए सीनेट के सभापति निर्वाचित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सरकार समर्थित उम्मीदवार सादिक संजरानी एक बार फिर शुक्रवार को संसद के उच्च सदन सीनेट के सभापति पद के लिए निर्वाचित हुए। उनकी इस जीत को प्रधानमंत्री इमरान खान और सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
जरुरी जानकारी | पामतेल का आयात फरवरी में 27 प्रतिशत घटा: एसईए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में पाम ऑयल का आयात फरवरी में 27 प्रतिशत घटकर 3,94,495 टन रह गया। इस गिरावट का मुख्य कारण मांग कमजोर रहना और पिछले दो महीनों में पाम तेल का अधिक आयात किया जाना है। उद्योग निकाय एसईए ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
देश की खबरें | राजस्थान : कांग्रेस विधायकों का अपनी ही सरकार पर अजा जजा विधायकों की आवाज दबाने का आरोप
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की अशोक गलहोत सरकार के खिलाफ पिछले साल बगावती रूख अख्तियार करने वाले सचिन पायलट का साथ देने वाले विधायकों में शामिल कांग्रेस के तीन विधानसभा सदस्यों ने शुक्रवार को सदन में अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अल्पसंख्यक समुदाय के विधायकों के साथ भेदभाव करने और उनकी आवाज दबाने के प्रयास का आरोप लगाया। इसके साथ ही उनमें से एक ने इस्तीफे की भी धमकी दे दी ।
देश की खबरें | भारत, चीन ने पूर्वी लद्दाख में शेष मुद्दों के समाधान को लेकर गहराई से चर्चा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और चीन ने शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शेष मुद्दों के समाधान को लेकर गहराई से चर्चा की और कहा कि पैंगोंग झील के उत्तरी, दक्षिणी किनारे से सैनिकों को पीछे हटाने से शेष मुद्दों के जल्द समाधान की दिशा में अच्छा आधार प्रदान किया है ।
देश की खबरें | नेपाल के पूर्व मंत्री ने भारत और नेपाल के संबंध को अटूट बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेपाल के पूर्व मंत्री एकनाथ ढकाल ने भारत और नेपाल के रिश्ते को अटूट करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके देश के साथ संबंधों में कोई भी देश भारत का स्थान नहीं ले सकता है ।
देश की खबरें | भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से ममता के घायल होने की घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने की घटना की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।
देश की खबरें | भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलकर ममता के घायल होने की स्वतंत्र जांच की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने की घटना की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।
जरुरी जानकारी | पेंशन नियामक न्यूनतम निश्चित रिटर्न की गारंटी वाला उत्पाद लाने पर कर रहा विचार: चेयरमैन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने कहा है कि पीएफआरडीए ज्यादा-से-ज्यादा अंशधारकों को आकर्षित करने के लिये नवीन सेवानिवृत्त लाभ उत्पाद पेश करने की योजना पर काम कर रहा है। इसमें न्यूनतम निश्चित रिटर्न की गारंटी वाला उत्पाद शामिल है।
जरुरी जानकारी | बढ़ती वैश्विक मांग से लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों में तेजी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक तेजी के साथ स्थानीय शादी विवाह एवं त्यौहारों की मांग बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को लगभग सभी खाद्य तेलों के भाव तें सुधार आया। इसके अलावा खाद्य तेलों की पाइपलाईन खाली होने और निरंतर मांग बढ़ने के कारण कीमतों में सुधार आया।
देश की खबरें | तमिलनाडु विस चुनाव: एएमएमके ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला के भतीजे टी टी वी दिनाकरण के नेतृत्व वाले अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) ने शुक्रवार को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 130 उम्मीदवारों की तीसरी सूची शुक्रवार को जारी की।
देश की खबरें | स्थिति में सुधार के बाद ममता को अस्पताल से छुट्टी मिली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार की शाम सरकारी एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने उनकी हालत ‘‘संतोषजनक’’ पाई, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दी गई।
जरुरी जानकारी | विमान ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग पर काम कर रहा नागिरक उड्डयन मंत्रालय: खरोला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय विमान के ईंधन को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के दायरे में लाने की दिशा में काम कर रहा है। उसने इस मुद्दे को वित्त मंत्रालय के समक्ष उठाया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा।
देश की खबरें | उच्च न्यायालय से महिला को राहत मिली, बंबई पारसी पंचायत चुनाव लड़ सकेंगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने शहर की एक पारसी महिला को आगामी बंबई पारसी पंचायत चुनाव में खड़ा होने की शुक्रवार को इजाजत दे दी। समुदाय के पंचायत चुनाव में महिला को चुनाव में हिस्सा लेने से इस आधार पर रोका गया था कि जिस व्यक्ति ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया वह पारसी नहीं थे।
जरुरी जानकारी | अक्टूबर-मार्च 2016-20 के बीच खुदरा मुद्रास्पीति औसतन चार प्रतिशत के नीचे रही: रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रा स्फीति अक्टूबर 2016 से मार्च 2020 की अवधि में औसतन 3.9 प्रतिशत रही जो चार प्रतिशत के लक्ष्य से कम है। इसे रिजर्व बैंक अपनी उपलब्धि मान सकता है।
देश की खबरें | दिल्ली : व्यक्ति ने पूर्व प्रेमिका को डराने के लिए गोली चलाई, गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पेशे से प्रॉपर्टी डीलर 32 वर्षीय व्यक्ति को 21 वर्षीय पूर्व गर्लफ्रेंड को ‘डराने’ के लिए कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।