जरुरी जानकारी | पेंशन नियामक न्यूनतम निश्चित रिटर्न की गारंटी वाला उत्पाद लाने पर कर रहा विचार: चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने कहा है कि पीएफआरडीए ज्यादा-से-ज्यादा अंशधारकों को आकर्षित करने के लिये नवीन सेवानिवृत्त लाभ उत्पाद पेश करने की योजना पर काम कर रहा है। इसमें न्यूनतम निश्चित रिटर्न की गारंटी वाला उत्पाद शामिल है।

मुंबई, 12 मार्च पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने कहा है कि पीएफआरडीए ज्यादा-से-ज्यादा अंशधारकों को आकर्षित करने के लिये नवीन सेवानिवृत्त लाभ उत्पाद पेश करने की योजना पर काम कर रहा है। इसमें न्यूनतम निश्चित रिटर्न की गारंटी वाला उत्पाद शामिल है।

बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘एनपीएस (नई पेंशन प्रणाली) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अलावा, हम ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिये कुछ नये और अनूठे उत्पाद लाने की योजना बना रहे है। इसमें जिस पहले उत्पाद को हम लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, उसमें न्यूनतम निश्चित रिटर्न शामिल है।’’

‘इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया’ द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

बंदोपाध्याय ने वित्तीय निवेश और उत्पादों के जोखिम का आकलन और प्रबंधन करने वालों (एक्चुअरीज पेशेवर) से नये उत्पाद तैयार करने में पेंशन नियामक की मदद करने का आग्रह किया।

उन्होंने कह, ‘‘जिस क्षण पेंशन कोष प्रबंधक उत्पादों पर गारंटी देना शुरू करते हैं, इससे उनकी पूंजी आवश्यकताओं और पूंजी पर्याप्तता संरचना पर बहुत असर पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि इसमें आप पेशेवरों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

बंदोपाध्याय ने कहा कि इसके अलावा नियामक अधिक पेंशन देने पर गौर कर रही है। इसके तहत अंशधारकों को एनपीएस से बाहर होने पर उच्च दर से पेंशन की पेशकश की जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘एनपीएस से बाहर होने पर हम केवल कम-से-कम 40 प्रतिशत सेवानिवृत्ति कोष के पेंशन मद में उपयोग का विकल्प देते हैं। वार्षिक पेंशन दर आमतौर पर बाजार में ब्याज दर का अनुकरण करती है। यह दर नीचे जा रही है।’’

सालाना पेंशन दर कम होने से पुरानी पीढ़ी इस उत्पाद से जुड़ नहीं पा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या हम कुछ अलग तरह के वार्षिक पेंशन उत्पाद ला सकते हैं, जिसमें दरें कुछ बाजार आधारित मानक के अनुसार तब्दील हो?’’

बंदोपाध्याय ने ‘एक्चुअरीज’ से एनपीएस अंशधारकों को पेंशन अनुमान बताने में मदद के लिये नियामक के साथ काम करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू