देश की खबरें | उच्च न्यायालय से महिला को राहत मिली, बंबई पारसी पंचायत चुनाव लड़ सकेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने शहर की एक पारसी महिला को आगामी बंबई पारसी पंचायत चुनाव में खड़ा होने की शुक्रवार को इजाजत दे दी। समुदाय के पंचायत चुनाव में महिला को चुनाव में हिस्सा लेने से इस आधार पर रोका गया था कि जिस व्यक्ति ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया वह पारसी नहीं थे।

मुंबई, 12 मार्च बंबई उच्च न्यायालय ने शहर की एक पारसी महिला को आगामी बंबई पारसी पंचायत चुनाव में खड़ा होने की शुक्रवार को इजाजत दे दी। समुदाय के पंचायत चुनाव में महिला को चुनाव में हिस्सा लेने से इस आधार पर रोका गया था कि जिस व्यक्ति ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया वह पारसी नहीं थे।

न्यायमूर्ति एस जे काठवाला और न्यायमूर्ति विनय जोशी ने उच्च न्यायालय की एकल पीठ के आदेश को निरस्त कर दिया और जुलैका होमावजीर को इस साल 14 मार्च को होने वाले चुनाव में खड़ा होने की अनुमति दे दी।

पंचायत न्यासियों ने इस आधार पर होमावजीर का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था कि उनके प्रस्तावक रूस्तम जीजीभाय ने पारसी धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया।

उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने न्यासियों के फैसले को बरकरार रखा था जिसके बाद होमावजीर ने न्यायमूर्ति काठवाला की पीठ के सामने अपील दायर की।

अपनी याचिका में महिला ने कहा कि जीजीभाय नामी समाज सेवी और बंबई पारसी पंचायत के संस्थापक सदस्यों में थे।

महिला ने कहा कि जीजीभाय पारसी थे और पंचायत की पंजी और मतदाता सूची में अब भी उनका नाम है।

होमावजीर ने अपनी याचिका में कहा कि जीजीभाय के ईसाई धर्म अपना लेने के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलायी गयी थी।

खंड पीठ ने दलीलों का संज्ञान लिया और कहा कि एकल पीठ ने होमावजीर को राहत नहीं देकर चूक की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू