देश की खबरें | दिल्ली : व्यक्ति ने पूर्व प्रेमिका को डराने के लिए गोली चलाई, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पेशे से प्रॉपर्टी डीलर 32 वर्षीय व्यक्ति को 21 वर्षीय पूर्व गर्लफ्रेंड को ‘डराने’ के लिए कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली, 12 मार्च दिल्ली में पेशे से प्रॉपर्टी डीलर 32 वर्षीय व्यक्ति को 21 वर्षीय पूर्व गर्लफ्रेंड को ‘डराने’ के लिए कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

युवक ने यह कदम पूर्व प्रेमिका द्वारा उसका फोन नंबर ब्लॉक करने और कथित तौर पर नजरंदाज किये जाने के बाद उठाया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी सुरेश कादयान सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी का बेटा है और उसके दोस्त 45 वर्षीय पवन को भी कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जिसका इस्तेमाल कादयान ने बुधवार शाम की घटना में किया था।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम दिल्ली) उर्विजा गोयल ने बताया कि जानकारी के मुताबिक महिला कई दिनों से आरोपी को नजरंदाज कर रही थी और फोन नंबर ब्लॉक करने से युवक और आक्रामक हो गया।

उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से बदला लेना चाहता था...इसलिए वह गर्लफ्रेंड के घर गया लेकिन वह वहां नहीं मिली। इसके बाद उसे पता चला कि गर्लफ्रेंड सुभाष नगर अपनी सहेली के घर गई है। आरोपी यह जानकारी मिलने पर वहां गया और धमकाने के इरादे से हवा में गोली चलाई।’’

घटना के तुरंत बाद लड़की की सहेली ने पुलिस को सूचना दी कि उसका पूर्व प्रेमी काले रंग की कार से उसके घर गया और उन्हें भयभीत करने के लिए हवा में गोली चलाई।

उसने बताया कि उसकी सहेली ने रिश्ते बेहतर रहने के दौरान कादयान से कुछ पैसे लिए थे लेकिन संबंध टूटने के बाद वह पैसे वापस मांग रहा है और नतीजे भुगतने की धमकी दे रहा था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गोयल ने बताया कि आरोपी को हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार किया गया।

इस बीच, पुलिस ने 0.32 बोर की रिवॉल्वर और उसमें मौजूद पांच कारतूस को बरामद कर लिया है, एक कारतूस का खोखा भी कार से जब्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू