देश की खबरें | भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से ममता के घायल होने की घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने की घटना की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।

नयी दिल्ली, 12 मार्च भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने की घटना की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।

इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव के अलावा पार्टी नेता संबित पात्रा, अनिर्बान गांगुली और स्वप्नदास गुप्ता शामिल रहे।

इससे कुछ ही घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस नेताओं के छह सदस्यीय समूह ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग के साथ चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद यादव ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में 10 मार्च को हुई उस घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की, जिसमें ममता बनर्जी चोटिल हुईं।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव आयोग को नंदीग्राम में ममता बनर्जी की 10 मार्च की रैली का वीडियो सार्वजनिक करने का भी अनुरोध किया।

भाजपा महासचिव ने कहा कि जब एक उम्मीदवार नामांकन दाखिल करता है तो चुनाव आयोग उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों की वीडियो का रिकॉर्ड रखता है।

भाजपा ने नंदीग्राम विधानसभा सीट के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने की भी मांग की है, जहां से बनर्जी भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से मुकाबला कर रही हैं।

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

पार्टी ने यह भी दावा किया कि यह कोई ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’’ नहीं , बल्कि साजिश थी।

तृणमूल कांग्रेस के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग की पूरी टीम से मुलाकात की, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा भी शामिल थे। एक घंटे से भी अधिक समय तक चली मुलाकात में तृणमूल के नेताओं ने आयोग को एक ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में इस बात पर जोर दिया गया है कि किस प्रकार से पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं ने ट्वीट और बयानों के जरिए मुख्यमंत्री को कथित धमकी दी थी।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नंदीग्राम में चोटिल होना ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’’ का परिणाम नहीं है, बल्कि साजिश है। घटनाएं दिखाती हैं कि ये हमला गहरी साजिश का हिस्सा है।’’

शफीक वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू