देश की खबरें | केरल कांग्रेस के पूर्व नेता विजयन थॉमस भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल कांग्रेस के पूर्व नेता विजयन थॉमस शुक्रवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए।

नयी दिल्ली, 12 मार्च केरल कांग्रेस के पूर्व नेता विजयन थॉमस शुक्रवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा केरल में ईसाई मतदाताओं के बीच अपना आधार बनाने का प्रयास कर रही है। पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले थॉमस को विधानसभा चुनाव में उतार सकती है।

राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं।

थॉमस ने अपनी पूर्व पार्टी पर कटाक्ष किया और दावा किया कि देश के कई हिस्सों में उसकी मौजूदगी नहीं है और उसके नेतृत्व को नहीं मालूम है कि क्या हो रहा है।

केरल के एक अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी सी चाको ने भी हाल ही में अपनी पार्टी छोड़ दी थी। चाको ने कहा था कि पार्टी राज्य में दो गुटों में विभाजित है। चाको के सुर में सुर मिलाते हुए थॉमस ने कहा कि उसके कई वरिष्ठ नेता जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं।

उन्हें भाजपा में शामिल करते हुए पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि थॉमस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार की नीति और कार्यक्रमों से प्रभावित हैं।

इससे पहले जाहिरा तौर पर विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर थॉमस ने कांग्रेस छोड़ दी थी। हालांकि उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया और कहा कि उनके जैसे "सिद्धांतवादी" व्यक्ति के लिए पार्टी में बने रहना बहुत मुश्किल हो गया था।

थॉमस के 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी।

थॉमस के भाजपा में शामिल होने के मौके पर पार्टी प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह नेताओं के पार्टी छोड़ने के लिए "जिम्मेदार" हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू