एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | मैने आगाह किया था कि वाजे महाराष्ट्र सरकार के लिये समस्या खड़ी कर सकते हैं : राउत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि पार्टी के कुछ नेताओं को उन्होंने आगाह किया था कि मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे महाराष्ट्र सरकार के लिये समस्या पैदा कर सकते हैं। वाजे अभी एनआईए की हिरासत में है।
जरुरी जानकारी | स्वेज नहर में परिवहन बाधित होने से वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है दबाव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्वेज नहर में फंसे जहाज एवर ग्रीन को सोमवार को तड़के ज्वार उठने का लाभ लेकर ‘टगबोट’ (रस्सा खींचने वाले जहाजों) के जरिये सतह पर दोबारा लाने में ‘आंशिक’ सफलता मिली। लेकिन यह अभी साफ नहीं है कि इस जहाज को हटाने और मार्ग को पूर्ण रूप से खोलने में कितना समय लगेगा। यह जहाज एक लेन वाले जल-मार्ग में करीब एक सप्ताह से फंसा है। जिसकी वजह से कई जहाज अटके पड़े हैं।
देश की खबरें | इंडोनेशिया में रिफाइनरी में लगी आग, 900 लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि आग लगने की घटना में 20 लोग झुलस गए हैं जिनमें रिफाइनरी में काम करने वाले मजदूर और घटनास्थल के पास से गुजरने वाले लोग शामिल हैं।
जरुरी जानकारी | कर मामले का निपटान नहीं होने से पुलिस प्रतिष्ठानों में 128 सौर बिजली संयंत्र नहीं कर रहे काम: कैग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में पुलिस प्रतिष्ठानों में लगे 128 सौर बिजली संयंत्र 2014 से काम नहीं कर रहे हैं। इसका कारण कार्य अनुबंध कर भुगतान मामले का निपटान नहीं होना है।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आंशिक लॉकडाउन लागू किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अधिकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण की दर तेजी से बढ़ने और इसके 11 प्रतिशत के पार पहुंचने के बाद राजधानी इस्लामाबाद तथा देश के अन्य अति-संवेदनशील इलाकों में सोमवार को आंशिक लॉकडाउन लागू कर दिया।
विदेश की खबरें | कोविड-19 जंतुओं से मनुष्यों में फैलने की आशंका: डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग, 29 मार्च (एपी) कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के लिये चीन का दौरा करने वाली विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम के अनुसार यह वायरस चमगादड़ से अन्य जंतुओं के जरिये मनुष्यों में फैला होगा। प्रयोगशाला से वायरस फैलने की आशंका बहुत कम है। समाचार एजेंसी एपी को मिली जांच टीम की मसौदा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
देश की खबरें | ब्रिटेन में लॉकडाउन में ढील दी गई, बाहर निकलकर खेलकूद का आनंद ले रहे लोग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नए नियमों के तहत बाहर खेले जाने वाले खेलकूद के प्रतिष्ठान दोबारा खोले जा सकते हैं और एक साथ अधिकतम छह लोग या दो परिवार पार्कों या उद्यान में एकत्र हो सकते हैं।
देश की खबरें | भाजपा को यदि ऊपरी असम की सभी सीटें जीतने का विश्वास तो विज्ञापन पर करोड़ों क्यों खर्च किए :कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए असम कांग्रेस प्रमुख रिपुन बोरा ने सोमवार को सवाल किया कि अगर भगवा पार्टी को ऊपरी असम की सभी 47 सीटों पर जीत हासिल करने का विश्वास है, तो उसने अखबारों में विज्ञापन देने के लिए करोड़ों रुपये क्यों खर्च किए।
द्रमुक सांसद ए. राजा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से माफी मांगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रमुक सांसद ए. राजा ने कथित रूप से के. पलानीस्वामी की दिवंगत मां के बारे में की गई टिप्पणियों के लेकर मुख्यमंत्री से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी बातों का ''गलत मतलब'' निकाला गया और उसे ''तोड़-मरोड़कर'' पेश किया गया।
देश की खबरें | बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की मां की मृत्यु पर शाह ने कहा- परिवार का दर्द ममता को परेशान करेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में एक भाजपा कार्यकर्ता की 85 वर्षीय मां शोभा मजुमदार की मृत्यु पर पार्टी के नेताओं ने सोमवार को शोक प्रकट किया। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि परिवार का दर्द और जख्म लंबे समय तक प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को परेशान करेगा।
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने होली के दिन की सुनवाई, बलात्कार के मामले में आरोपी को दी अग्रिम जमानत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने होली के दिन एक मामले की सुनवाई करते हुए गोवा के एक व्यक्ति को अग्रिम जमानत दी। वह बलात्कार के एक मामले में आरोपी है, जो पिछले साल दिल्ली में दर्ज किया गया था।
देश की खबरें | बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर पर ममता का शाह से सवाल, 'हाथरस मामले पर चुप क्यों रहे'
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में ''भाजपा कार्यकर्ता की मां'' की मौत को लेकर उत्पन्न आक्रोश के बीच सोमवार को कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करतीं और उन्हें मौत की असली वजह नहीं पता।
देश की खबरें | युवाओं ने अपने अभिनव सोच के साथ जलवायु परिवर्तन एवं जल सुरक्षा की जिम्मेदारी को आकार देना शुरू किया : नूयी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. युवा पीढी को भविष्य के निर्माता के रूप में प्रोत्साहित करते हुये पेप्सिको की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंदिरा नूयी ने कहा है कि युवाओं ने अपने अभिनव सोच के जरिये जलवायु परिवर्तन एवं जल सुरक्षा की जिम्मेदारी को आकार देना शुरू कर दिया है।
देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कथित हमले में घायल हुई भाजपा कार्यकर्ता की मां का निधन : भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि पिछले महीने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में घायल हुई भगवा पार्टी के एक कार्यकर्ता की 82 वर्षीय मां की चोटों के चलते मौत हो गई।
US: बराक ओबामा की सौतेली दादी सारा ओबामा का निधन, केन्या के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Bhashaसारा ओबामा (Sarah Obama) एक परोपकारी महिला थीं, जिन्होंने लड़कियों और अनाथ बच्चों के लिये शिक्षा को बढावा दिया. सारा की बेटी मसरत ओनियांगो के अनुसार पश्चिमी केन्या के किसुमू में जारामोगी ओगिंगा ओडिंसा टीचिंग एंड रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.
देश की खबरें | सेक्स स्कैंडल : महिला ने कर्नाटक में मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, जरकीहोली से खतरे का आरोप लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल में एक और नया मोड़ आ गया है और अब एक असत्यापित चिट्ठी सामने आयी है। बताया जाता है कि वीडियो में कथित तौर पर नजर आई महिला ने इसके जरिए कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से मामले की जांच अपनी निगरानी में कराने का अनुरोध किया है।
जरुरी जानकारी | कोविड संकट के बावजूद सेंसेक्स 2020-21 में 66 प्रतिशत से अधिक मजबूत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार ने चालू वित्त वर्ष में विभिन्न बाधाओं के बावजूद निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया। कोविड-19 संकट और अर्थव्यवस्था पर पड़े उसके प्रभाव के बाद भी बीएसई सेंसेक्स में 66 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी।
देश की खबरें | मध्य प्रदेश : बड़वानी जिला प्रशासन ने महाराष्ट्र से सटे हुए सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले सभी रास्तों को किया बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोराना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर बड़वानी जिला प्रशासन ने महाराष्ट्र से सटे हुए सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले सभी रास्ते सोमवार से बंद कर दिए हैं।
जरुरी जानकारी | आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियों के बावजूद रुपया चालू वित्त वर्ष में 4 प्रतिशत मजबूत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चालू वित्त वर्ष में अबतक 4 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ है। विदेशी पूंजी प्रवाह सतत रूप से जारी रहने तथा आरबीआई की सोच-विचार कर लायी गयी नीतियों से आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियों के बावजूद भारतीय मुद्रा के लिये 2020-21 मजबूत वर्ष सुनिश्चित हुआ है। विशेषज्ञों ने यह बात कही।
देश की खबरें | भारत में संक्रमण के नए मामलों में से 84 प्रतिशत मामले आठ राज्यों के
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब समेत आठ राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है और पिछले एक दिन में देश में सामने आए संक्रमण के 68,020 मामलों में से 84.5 प्रतिशत मामले इन राज्यों के हैं।