US: बराक ओबामा की सौतेली दादी सारा ओबामा का निधन, केन्या के अस्पताल में ली अंतिम सांस

सारा ओबामा (Sarah Obama) एक परोपकारी महिला थीं, जिन्होंने लड़कियों और अनाथ बच्चों के लिये शिक्षा को बढावा दिया. सारा की बेटी मसरत ओनियांगो के अनुसार पश्चिमी केन्या के किसुमू में जारामोगी ओगिंगा ओडिंसा टीचिंग एंड रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

सारा ओबामा (Photo Credit: Twitter)

सारा ओबामा (Sarah Obama) एक परोपकारी महिला थीं, जिन्होंने लड़कियों और अनाथ बच्चों के लिये शिक्षा को बढावा दिया. सारा की बेटी मसरत ओनियांगो के अनुसार पश्चिमी केन्या के किसुमू में जारामोगी ओगिंगा ओडिंसा टीचिंग एंड रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. यह भी पढ़े:  म्यांमा में तख्तापलट के बाद भीषण रक्तपात, अब तक 328 प्रदर्शनकारियों की मौत

 ओनियांगो ने बताया, ''आज सुबह उनका देहांत हो गया. हमें इसका बहुत दुख है.''

सारा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दादा की दूसरी पत्नी थीं. उन्होंने बराक के पिता सीनियर बराक ओबामा के पालन-पोषण में भी मदद की थी. ओबामा परिवार केन्या के लुओ जातीय समुदाय से संबंध रखता है.

पूर्व राष्ट्रपति ओबामा को सारा से बेहद लगाव था और उन्होंने अपने संस्मरण ''ड्रीम्स फ्रॉम माई फादर'' में ''ग्रैनी'' यानी दादी के तौर पर सारा का जिक्र भी किया था. वर्ष 1998 में जब ओबामा केन्या की यात्रा पर गए थे तो उन्होंने सारा से हुई मुलाकात का जिक्र किया था.

ओबामा जब 2009 में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे तब उस समारोह में सारा भी शामिल हुई थीं. साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में उन्होंने एक बार फिर अपनी दादी के बारे में बात की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\