देश की खबरें | भारत में संक्रमण के नए मामलों में से 84 प्रतिशत मामले आठ राज्यों के

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब समेत आठ राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है और पिछले एक दिन में देश में सामने आए संक्रमण के 68,020 मामलों में से 84.5 प्रतिशत मामले इन राज्यों के हैं।

नयी दिल्ली, 29 मार्च महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब समेत आठ राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है और पिछले एक दिन में देश में सामने आए संक्रमण के 68,020 मामलों में से 84.5 प्रतिशत मामले इन राज्यों के हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में छह करोड़ से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। पिछले एक दिन में महाराष्ट्र में संक्रमण के 40,414 नए मामले सामने आए जो कि सबसे ज्यादा थे।

इसके अलावा कर्नाटक में 3,082, पंजाब में 2,870, मध्य प्रदेश में 2,276, गुजरात में 2,270, केरल में 2,216, तमिलनाडु में 2,194 और छत्तीसगढ़ में 2,153 नए मामले सामने आए।

मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले एक दिन में सामने आने वाले संक्रमण के 68,020 मामलों में से 84.5 प्रतिशत मामले इन आठ राज्यों के हैं।

भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,21,808 हो गई है जो कुल मामलों का 4.33 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या में से 80.17 प्रतिशत मरीज महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के हैं।

मंत्रालय के अनुसार भारत में टीकाकरण की कुल संख्या छह करोड़ के अधिक हो गई है। सुबह सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 9,92,483 सत्रों में टीके की 6,05,30,435 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें से 81,56,997 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 51,78,065 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात 89,12,113 कर्मियों को पहली खुराक और 36,92,136 कर्मियों की दूसरी खुराक दी गई है।

पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 67,31,223 लाभार्थियों को और 2,78,59,901 वरिष्ठ नागरिकों को भी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें