एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | आईलीग विजेता घोषित नहीं किए जाने पर सुपर कप से हटा चर्चिल ब्रदर्स
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चर्चिल ब्रदर्स ने उन्हें आधिकारिक तौर पर 2024-25 आईलीग चैंपियन घोषित नहीं करने के अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के फैसले का विरोध करते हुए 20 अप्रैल से भुवनेश्वर में शुरू होने वाले सुपर कप टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।
देश की खबरें | भारत और नौ अफ्रीकी देशों ने दारेस्लाम में नौसैनिक अभ्यास शुरू किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और नौ अफ्रीकी देशों ने रविवार को तंजानिया के दारेस्लाम में छह दिवसीय विशाल नौसैनिक अभ्यास शुरू किया। इससे समुद्री क्षेत्र में साझा चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होकर काम करने के उनके दीर्घकालिक दृष्टिकोण का संकेत मिलता है।
देश की खबरें | दसवीं कक्षा के पुराने परिणाम को लेकर पोस्ट : गुजरात के मंत्री ने अखिलेश, केजरीवाल पर साधा निशाना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी (आप)के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर राज्य में दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के खराब होने के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर केंद्रित ‘एक्स’ पोस्ट करने को लेकर निशाना साधा। हालांकि, राज्य में दसवीं का परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है।
देश की खबरें | कुरियन ने दिल्ली में ‘पाम संडे’ जुलूस की मनाही के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने नयी दिल्ली में ‘पाम संडे’ जुलूस की अनुमति न देने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह सुरक्षा आधार पर लिया गया था।
देश की खबरें | न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी को विधि आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दिनेश माहेश्वरी को विधि आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | यूक्रेन के सूमी शहर में रूस के मिसाइल हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत, 99 घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों के अनुसार बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला रविवार पूर्वाह्न लगभग सवा 10 बजे उस समय हुआ जब लोग ‘पाम संडे’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे।
देश की खबरें | भाजपा नेताओं ने लोगों के नौकरी गंवाने और मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में आयोजित रैली में हिस्सा लिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को स्कूलों के 25,000 से अधिक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के नौकरी गंवाने और मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर कथित हमलों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से धर्मतला तक एक विशाल विरोध रैली में हिस्सा लिया।
देश की खबरें | गाजियाबाद: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके में रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | माकपा नेता की प्रतिमा को पुनः स्थापित करने और भगवान राम की मूर्ति को स्थानांतरित करने के लिए पत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जितेंद्र चौधरी ने रविवार को मुख्यमंत्री माणिक साहा से आग्रह किया कि वह प्रमुख कम्युनिस्ट नेता बैद्यनाथ मजूमदार की प्रतिमा को उसके मूल स्थान पर पुनः स्थापित करें और वहां लगाई गयी भगवान राम की मूर्ति को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थापित करें।
देश की खबरें | दक्षिणपंथी संगठन ने ब्यूटी पार्लर में मुसलमानों के काम करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुथरा में एक दक्षिणपंथी संगठन ने यहां ब्यूटी पार्लर में काम करने वाले मुस्लिम पुरुषों पर 'लव जिहाद' में लिप्त होने का आरोप लगाया है और वहां उनके काम करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
देश की खबरें | रिकेलटन और वर्मा ने मुंबई इंडियंस को दिया बड़ा स्कोर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिलक वर्मा के 33 गेंद में 59 और रियान रिकेलटन के 25 गेंद में 41 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने रविवार को आईपीएल के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 205 रन बनाये ।
देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने बम संबंधी दावों को लेकर बाजवा से पूछताछ की; मान ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा से उनके उस कथित बयान को लेकर रविवार को पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘पंजाब में 50 बम पहुंचे हैं, जिनमें से 18 फट गए हैं।’’
देश की खबरें | महाराष्ट्र: शिवसेना (उबाठा) के दो नेता और पूर्व पार्षद शिवसेना में शामिल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) को झटका देते हुए पार्टी के दो नेता रविवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए।
देश की खबरें | तमिलनाडु : राज्यपाल रवि के कॉलेज छात्रों से ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने के लिए कहने पर विवाद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि द्वारा एक कॉलेज के छात्रों से कथित तौर पर ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने के लिए कहने को लेकर विवाद हो गया है। शिक्षाविदों के संगठन ‘एसपीसीएसएस-टीएन’ ने रवि पर अपनी शपथ और धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उन्हें पद से तत्काल हटाने का अनुरोध किया है।
खेल की खबरें | आईसीसी ने अफगानिस्तान की विस्थापित महिला क्रिकेटरों के लिए कार्यबल का गठन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगानिस्तान की विस्थापित महिला क्रिकेटरों की सहायता के लिए रविवार को एक समर्पित कार्यबल के गठन की घोषणा की।
देश की खबरें | ओडिशा: दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाए गए व्यक्ति ने की आत्महत्या, दो पत्रकार गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में पुलिस ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रविवार को दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | आगरा जामा मस्जिद में मांस रखने के आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा पुलिस ऐतिहासिक जामा मस्जिद में कथित तौर पर मांस के टुकड़े रखने वाले आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
देश की खबरें | आंबेडकर जयंती की तैयारी के लिये पूरे प्रदेश में चलाया गया स्वच्छता अभियान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती की तैयारी के तहत रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मुहिम में जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता की व्यापक भागीदारी रही।
खेल की खबरें | भारत की पुरुष रिकर्व टीम ने तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में रजत पदक जीता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय और अतनु दास की टीम रविवार को यहां फाइनल में चीन से 1-5 से हार गई जिससे भारत को तीरंदाजी विश्व कप चरण एक की पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
देश की खबरें | वेणुगोपाल ने ईसाई जुलूस की अनुमति न मिलने को धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया, शाह को लिखा पत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में ‘कुरुथोला प्रदक्षिणा’ जुलूस के लिए अनुमति नहीं दिया जाना ‘‘धार्मिक स्वतंत्रता पर गंभीर हमला’’ है और यह अल्पसंख्यकों की आवाज को दबाने के लिए ‘‘उन्हें चुनिंदा आधार पर निशाना’’ बनाए जाने के समान है।