देश की खबरें | न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी को विधि आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दिनेश माहेश्वरी को विधि आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दिनेश माहेश्वरी को विधि आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि 23वें विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है।

तेइसवें विधि आयोग का गठन पिछले वर्ष दो सितम्बर को तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया था।

उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीशों को हालांकि इसके अध्यक्ष और सदस्य के रूप में नियुक्त किये जाने का प्रावधान है, लेकिन आमतौर पर शीर्ष न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

इसकी संदर्भ शर्तों के अनुसार, आयोग को यह विचार करने का भी काम सौंपा गया है कि क्या देश में समान नागरिक संहिता लागू की जा सकती है।

न्यायमूर्ति माहेश्वरी मई 2023 में उच्चतम न्यायालय से सेवानिवृत्त हुए थे।

उन्होंने सितम्बर, 2004 में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी और जुलाई, 2014 में उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

वह फरवरी 2016 में मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने और फिर फरवरी 2018 में कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने थे।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) माहेश्वरी ने जनवरी 2019 में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी और 14 मई, 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\