देश की खबरें | गाजियाबाद: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके में रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गाजियाबाद (उप्र), 13 अप्रैल उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके में रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। उन्होंने बताया कि मृतक बच्ची की पहचान हिमांशी के रूप में हुई है।
तिवारी ने बताया कि बच्ची और उसके माता-पिता मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर का रहने वाला पुष्पेंद्र गंग नहर के पास दिल्ली-मेरठ मार्ग पर डिवाइडर पर अपना दोपहिया वाहन मोड़ रहा था, तभी मोदीनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि हिमांशी ट्रैक्टर के नीचे आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे संजय नगर इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
तिवारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)