एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | हरियाणा : यूट्यूबर ने दोस्त की मदद से पति की हत्या की, शव नाले में फेंका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के भिवानी में एक यूट्यूबर ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसका शव नाले में फेंक दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
देश की खबरें | दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को 189 रन का लक्ष्य दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की जुझारू पारी के बाद कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 188 रन बनाए।
देश की खबरें | संस्कृति और मूल्यों पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों का संकलन 18 अप्रैल को दिल्ली में जारी किया जाएगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि संस्कृति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों का संकलन - ‘संस्कृति का पांचवा अध्याय’ - एक पुस्तक के रूप में 18 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
देश की खबरें | झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम की आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह केवल मुस्लिम समुदाय को प्रताड़ित करने के लिए लाया गया है।
देश की खबरें | मीरान ने दिल्ली दंगा मामले में उच्च न्यायालय से कहा : बैठकों, चैट समूह का हिस्सा नहीं रहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फरवरी 2020 के दिल्ली दंगा मामले में आतंकवाद रोधी कानून के तहत आरोपी मीरान हैदर ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में दलील दी कि वह न तो ऐसी किसी बैठक में शामिल हुआ और न ही वह उस चैट समूह का सदस्य था, जहां हिंसा भड़काने की कथित साजिश पर चर्चा हुई हो।
देश की खबरें | कर्नाटक में सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही भाजपा, सतर्क और एकजुट रहें: खरगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कर्नाटक में उनकी पार्टी की सरकार को गिराकर सत्ता हथियाने का प्रयास करने का बुधवार को आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं से सतर्क रहने तथा आंतरिक मतभेदों को दूर कर एकजुट रहने को कहा।
देश की खबरें | राजस्थान: सीकर में र्यावरण प्रेमियों ने प्रस्तावित पेट्रोल पंप के लिए पेड़ काटे जाने का विरोध
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सीकर जिले में पर्यावरण प्रेमियों के एक समूह ने जिला कारागार के बाहर प्रस्तावित पेट्रोल पंप के लिए पेड़ काटे जाने की कवायद का विरोध जताया और आरोप लगाया इसके लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाएंगे।
देश की खबरें | निजी टूर ऑपरेटर की मांग: हज कोटा बहाली के लिए प्रधानमंत्री दखल दें
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के कई राज्यों में हज से जुड़े निजी टूर ऑपरेटर के प्रतिनिधियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि वह सऊदी अरब द्वारा हज कोटे में ‘‘कटौती किए जाने’’ के मामले में दखल दें ताकि कोटा बहाल हो सके।
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक ने अहमदाबाद के कलर मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने अहमदाबाद स्थित 'कलर मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक' का लाइसेंस रद्द कर दिया है क्योंकि उसके पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान की विदेश सचिव 15 साल बाद विदेश कार्यालय परामर्श के लिए बांग्लादेश पहुंचे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की विदेश सचिव आमना बलूच 15 वर्षों के अंतराल के बाद बृहस्पतिवार को विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) के लिए बुधवार को बांग्लादेश पहुंचीं।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पुलिस ने 100 से अधिक होटल और हुक्का बार में छापेमारी कर संदिग्धों से पूछताछ की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पिछले दिनों हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मद्देनजर पुलिस ने बुधवार को 100 से अधिक होटल और हुक्का बार में छापेमारी कर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उत्तराखंड में पुनर्निर्माण कार्य: मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों को और अधिक वित्तीय अधिकार दिये गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों के पुनर्निर्माण में तेजी लाने के लिए मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों की वित्तीय शक्तियां बढ़ा दी गई हैं।
देश की खबरें | पीडीपी नेता ने रॉ के पूर्व प्रमुख की किताब में कश्मीर संबंधी खुलासे को लेकर नेकां की आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) विधायक वहीद उर रहमान पर्रा ने भारतीय खुफिया संस्था ‘रिसर्च एंड एनालसिस विंग’ (रॉ) के पूर्व प्रमुख ए.एस. दुलत की नवीनतम पुस्तक में किए गए उस खुलासे को लेकर बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा है कि फारूक अब्दुल्ला ने संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने का ‘‘निजी तौर पर समर्थन’’ किया था।
देश की खबरें | हिंदुत्व को नहीं छोड़ा है, लेकिन भाजपा का ‘सड़ा हुआ’ संस्करण स्वीकार्य नहीं : उद्धव ठाकरे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने हिंदुत्व की विचारधारा का त्याग नहीं किया है, लेकिन उनकी पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हिंदुत्व का ‘सड़ा हुआ’ संस्करण उन्हें स्वीकार्य नहीं है।
देश की खबरें | ईडी ने रॉबर्ट वाद्रा से लगातार दूसरे दिन पांच घंटे पूछताछ की, बृहस्पतिवार को फिर तलब किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कारोबारी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाद्रा से 2008 के हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े कथित धनशोधन मामले में उनसे लगातार दूसरे दिन करीब पांच घंटे पूछताछ की।
विदेश की खबरें | भारतीय मूल की डॉ. मुमताज ‘रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन’ की अध्यक्ष चुनी गईं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल की डॉ. मुमताज पटेल ‘रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन’ (आरसीपी) की 123वीं अध्यक्ष चुनी गई हैं। आरसीपी दुनियाभर के 40,000 से अधिक चिकित्सा पेशेवरों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख स्वास्थ्य निकाय है, जिसकी स्थापना 16वीं शताब्दी में की गई थी।
देश की खबरें | ओडिशा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रदर्शन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय के निकट धरना दिया और नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ एजेंसी के आरोप-पत्र को लेकर विरोध जताया।
जरुरी जानकारी | ओडिशा में आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई-जीजेएवाई का लाभार्थी सत्यापन करेगी बीएलएस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं देने वाली बीएलएस ई-सर्विसेज को ओडिशा में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- गोपबंधु जन आरोग्य योजना (एबी पीएमजेएवाई-जीजेएवाई) के लाभार्थियों का सत्यापन करने के लिए लिए प्रदेश सरकार से जिम्मेदारी मिली है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | डब्ल्यूएचओ के सदस्य देश कोविड से जुड़ी गलतियों से बचने के लिए ‘महामारी संधि’ के मसौदे पर सहमत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रीय लॉकडाउन, आर्थिक अनिश्चितता और लाखों लोगों की मौत के पांच साल बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सदस्य देशों ने एक मसौदा ‘महामारी संधि’ पर सहमति व्यक्त की है। यह ‘महामारी संधि’ इस बात के लिए दिशानिर्देश निर्धारित करती है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अगले वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कैसे कर सकता है।
देश की खबरें | दिल्ली की द्वारका अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान में कुछ नहीं मिला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका स्थित अदालत परिसर में बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को उसे खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि तलाशी में कुछ भी नहीं मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।