देश की खबरें | कर्नाटक में सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही भाजपा, सतर्क और एकजुट रहें: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कर्नाटक में उनकी पार्टी की सरकार को गिराकर सत्ता हथियाने का प्रयास करने का बुधवार को आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं से सतर्क रहने तथा आंतरिक मतभेदों को दूर कर एकजुट रहने को कहा।

कलबुर्गी (कर्नाटक), 16 अप्रैल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कर्नाटक में उनकी पार्टी की सरकार को गिराकर सत्ता हथियाने का प्रयास करने का बुधवार को आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं से सतर्क रहने तथा आंतरिक मतभेदों को दूर कर एकजुट रहने को कहा।

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि ऐसी चीजों से न तो पार्टी और न ही उसका नेतृत्व डरेगा और न ही झुकेगा, बल्कि देश और देशवासियों के कल्याण के लिए आवाज उठाता रहेगा।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, "आपने (भाजपा ने) देश के लिए क्या किया है? केवल ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई का इस्तेमाल करते हैं और डर पैदा करने की कोशिश करते हैं। जहां भी कांग्रेस सत्ता में है, वे वहां की सरकारों को गिराकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं।"

उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में भी इसी तरह की कोशिशें की जा रही हैं। खरगे ने कहा, "यहां हमारे लोगों (कांग्रेस) को सतर्क रहना चाहिए। आपके बीच चाहे जो भी आंतरिक मतभेद हों, आपको एकजुट रहना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मोदी और शाह मिलकर गरीब लोगों को निगल जाएंगे। लोगों की रक्षा के लिए आपको सत्ता दी गई है। उनकी रक्षा करना आपके हाथ में है। वे (भाजपा) वहां बैठे हैं, लूट रहे हैं और दरार पैदा कर रहे हैं।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "भाजपा कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश करती है, लेकिन हम न डरेंगे और न ही झुकेंगे। हम हमेशा आपके आशीर्वाद और समर्थन से लड़ेंगे। हम देश को एकजुट रखेंगे, देश का निर्माण करेंगे और भाजपा सरकार को बाहर करेंगे।"

खरगे यहां राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक नौकरी मेले को संबोधित कर रहे थे जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और राज्य के कई मंत्री शामिल हुए।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का ध्यान ईडी, सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) और सीवीसी (केंद्रीय सतर्कता आयोग) का इस्तेमाल कर अन्य राजनीतिक दलों के महत्वपूर्ण नेताओं को निशाना बनाने पर अधिक है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार 1937 में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश के लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू किया गया था। इसके साथ ही दो अन्य ओं के अखबार भी शुरू किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड