एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | अमेरिकी शुल्क की चिंता में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 296 अंक लुढ़क गया। वहीं एनएसई निफ्टी में 87 अंक की गिरावट आई।
विदेश की खबरें | बीजिंग में बारिश से संबंधित घटनाओं में 44 लोगों की मौत, नौ व्यक्ति लापता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की राजधानी बीजिंग में बीते एक सप्ताह के दौरान मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि नौ लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ‘बर्बाद अर्थव्यवस्था’ वाली टिप्पणी के लिए ट्रंप पर पलटवार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इसे बर्बाद करार देना केवल ‘अहंकार’ या ‘अज्ञानता’ की स्थिति का परिचायक है।
देश की खबरें | ‘योगी आदित्यनाथ’ के जीवन पर आधारित फिल्म को प्रमाणपत्र नहीं देने को लेकर निर्माता अदालत पहुंचे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माताओं ने अपनी एक फिल्म (कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित) को लेकर बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है और अनुमति प्रमाणपत्र नहीं देने के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड(सीबीएफसी) के फैसले को चुनौती दी है।
देश की खबरें | शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर भगवंत मान और केजरीवाल ने श्रद्धांजलि दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को यहां शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी से मुलाकात की, राज्य के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष बोसीराम सिरम ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बृहस्पतिवार को उनके नयी दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की और राज्य में संवैधानिक अधिकारों, बड़े पैमाने पर बांध परियोजनाओं तथा कर्मचारी कल्याण से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की।
विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया के हर पांच में से दो से अधिक अकेलेपन के शिकार : रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिडनी, 31 जुलाई (द कन्वरसेशन) अकेलापन एक ऐसा शब्द है जिसे अक्सर युवाओं से नहीं जोड़ा जाता। हम अपनी युवावस्था को परिवार, दोस्तों के साथ बिताए गए समय और स्कूल व काम की गतिविधियों में व्यस्त रहने के रूप में देखते हैं। हालांकि अकेलापन एक ऐसा अनुभव है जिसे हम शायद ज्यादातर बुज़ुर्गों के साथ जोड़ते हैं।
खेल की खबरें | भारत ने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाए, लंच तक दो विकेट पर 72 रन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने घास की मौजूदगी वाली पिच पर अपने सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और लोकेश राहुल के विकेट गंवा दिए लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन बृहस्पतिवार को लंच तक दो विकेट पर 72 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया।
जरुरी जानकारी | गौतम अदाणी की रियल एस्टेट कारोबार की संपत्तियां सात प्रतिशत घटकर 52,320 करोड़ रुपये पर : रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गौतम अदाणी की रियल एस्टेट कारोबार की संपत्तियां जून, 2025 तक सालाना आधार पर सात प्रतिशत घटकर 52,320 करोड़ रुपये रह गई हैं। इससे वह इस क्षेत्र के सबसे धनी लोगों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
देश की खबरें | गोयल ने वास्तविक मुद्दों का उल्लेख और चिंताओं का समाधान नहीं किया, सिर्फ आत्मप्रशंसा की: कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के संसद में दिए वक्तव्य को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने वास्तविक मुद्दों पर कोई बात नहीं की और भारतीय व्यवसायों की चिंताओं का समाधान नहीं किया, सिर्फ आत्मप्रशंसा की।
देश की खबरें | राहुल गांधी के पास ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बारे में सबूत हैं: सिद्धरमैया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बारे में सबूत हैं।
देश की खबरें | तमिलना़डु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने राजग से नाता तोड़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाली 'एआईएडीएमके कैडर राइट्स रिट्रीवल कमेटी' ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ लिया।
ताजा खबरें | अमेरिकी ‘टैरिफ’ के प्रभावों का आकलन कर रहे हैं, राष्ट्रीय हितों के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे: गोयल
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए आयात शुल्क (टैरिफ) के प्रभावों का आकलन किया जा रहा है तथा राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
चिकित्सक मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें क्योंकि वे आपको ईश्वर के रूप में देखते हैं: राष्ट्रपति मुर्मू
Bhashaराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को चिकित्सा जगत से आग्रह किया कि वे उपचार और निदान में तो पेशेवर रवैया अपनाएं, लेकिन व्यवहार में नहीं. व्यवहार के मामले में उन्होंने चिकित्सकों से उन लोगों के प्रति संवेदनशील होने का भी आग्रह किया जो डॉक्टर को ईश्वर मानते हैं. मुर्मू ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं.
देश की खबरें | ‘इंडिया’ गठबंधन एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा, ईसी मुख्यालय तक मार्च की तैयारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे और अगले सप्ताह निर्वाचन आयोग (ईसी) के मुख्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं।
जरुरी जानकारी | जून तिमाही में राजकोषीय घाटा पूरे वर्ष के लक्ष्य का 17.9 प्रतिशत रहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा जून के अंत में पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 17.9 प्रतिशत रहा है। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
UP: गुलामी के युग में भी भक्ति और शक्ति से तुलसीदास ने जाग्रत रखी जनचेतना; मुख्यमंत्री योगी
Bhashaउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास को दिव्य आत्मा बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने प्रतिकार का मार्ग तलवार नहीं बल्कि रामलीला और रामचरितमानस के माध्यम से चुना.
देश की खबरें | मप्र: बाढ़ में डूबे खेत में एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले चाचा और भतीजे के शव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में बाढ़ के कारण खेत में पानी भर जाने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति और उसके किशोर भतीजे की डूबने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ताजा खबरें | पहली बार इस्तेमाल की जा रही तकनीकों के कारण पीएफबीआर परियोजना में देरी : जितेंद्र सिंह
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बताया कि 500 मेगावॉट क्षमता वाले प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) के चालू होने में ‘‘पहली बार इस्तेमाल की जा रही तकनीकों से जुड़ी जटिलताओं’’ के कारण देरी हुई है।
देश की खबरें | मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मसूरी आने वाले पर्यटकों को अब शहर के होटल, अतिथि गृह आदि में ‘चेक-इन’ करते समय उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से विकसित पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कराना होगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।