Rajasthan Shocker: ऑनलाइन गेम खेलने पर दादी की डांट से तंग आकर हत्या के मामले में आरोपी पोता गिरफ्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 24 वर्षीय एक युवक को अपनी 86 वर्षीय दादी की कथित तौर पर हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन गेम खेलने पर दादी की डांट से तंग आकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

जयपुर, 1 जुलाई : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 24 वर्षीय एक युवक को अपनी 86 वर्षीय दादी की कथित तौर पर हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन गेम खेलने पर दादी की डांट से तंग आकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी मनीष चुघ ने 24 जुलाई को अपनी दादी द्रौपदी देवी की तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में इसे लूट का रूप देने की कोशिश की.

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक मोबाइल गेमिंग का आदी था और इसमें कई लाख रुपये कथित तौर पर हार गया था तथा उसने अपने रिश्तेदारों से कर्ज भी लिया था. अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी ने 15,000 रुपये गंवा दिए थे, जिसके बाद उसकी दादी ने फटकार लगायी थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में अपनी दादी की हत्या कर दी और घर से नकदी व सोने के गहने लेकर फरार हो गया. यह भी पढ़ें : ‘हमारे पास एटम बम जैसे सबूत हैं, वोट चोरी में शामिल किसी भी शख्स छोड़ेंगे नही’, राहुल गांधी की EC को चेतावनी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने शुरुआत में पुरानी आबादी थाने में शिकायत दर्ज कराई और दावा किया कि अज्ञात लोगों ने उसकी दादी की हत्या कर कीमती सामान लूट लिया. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और लगातार पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने अपना अपराध कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड