United Airlines Flight: ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर बड़ा हादस टला, टेकऑफ के दौरान यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बचाए गए; VIDEO
अमेरिका के ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर विमान हादसा हुआ है. यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 1382 विमान ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान आग लग गई. Federal Aviation Administration (FAA) के अनुसार विमान में सवार 104 यात्री और 5 चालक दल सवार थे. समय रहते सभी सुरक्षित बाहर आ गए
United Airlines Flight Catches Fire: अमेरिका के ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते होते उस समय टल गया. जब यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 1382 विमान ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर टेकऑफ कर रही थी. उसी दौरान विमान विमान में आग लग गई. Federal Aviation Administration (FAA) के अनुसार विमान में 104 यात्री और 5 चालक दल सवार थे. राहत वाली बात है कि समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया.
एफएए (FAA) की रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह सुबह 8:35 के आसपास यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 1382 के चालक दल ने इंजन में प्रोब्लम की सूचना दी, जिसके बाद टेकऑफ रोक दिया गया और आनन फानन में विमान से सभी यात्री को बाहर निकाला गया. विमान में आग लगने के बाद यात्री विमान में डर सहमे बाहर निकल रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है. यह भी पढ़े: Plane Crash in US: अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने के बाद कई घरों में लगी आग (Watch Video)
ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर विमान हादसा
A United Airlines flight from Houston to New York had to be evacuated after it caught fire during takeoff, according to the FAA.
The FAA says that the crew of United Airlines Flight 1382 had to stop their takeoff from George Bush Intercontinental/Houston Airport due to a… pic.twitter.com/w0uJuvBdan
— Breaking Aviation News & Videos (@aviationbrk) February 2, 2025
जानकारी के अनुसार यह विमान ह्यूस्टन से न्यूयॉर्क के लागार्डिया हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहा था. लेकिन विमान में आग लगने के बाद सभी यात्रियों को अब दूसरी एक विमान से न्यूयॉर्क के लिए भेजा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

