विदेश

थाईलैंड: बैंकॉक में कई जगहों पर सीरियल ब्लास्ट, 2 घायल, पुलिस जांच में जुटी

थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में शुक्रवार सुबह धमाकों की आवाज सुनाई दी. बैंकाक के तीन स्थानों पर हुए इन बम धमाकों में दो लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

थाईलैंड: बैंकॉक में कई जगहों पर सीरियल ब्लास्ट, 2 घायल, पुलिस जांच में जुटी
प्रतीकात्मक तस्वीर Photo Credit: File Photo)

थाईलैंड (Thailand) की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) में शुक्रवार सुबह धमाकों की आवाज सुनाई दी. बैंकाक के तीन स्थानों पर हुए इन बम धमाकों में दो लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक बैंकॉक में तीन अलग-अलग स्‍थानों पर इन धमाकों की आवाज सुनी गई है. बताया जा रहा है कि ये धमाके कम तीव्रता के थे. धमाकों के पीछे के कारण के बारे में अभी स्थिति साफ नहीं हुई है.

इससे पहले गुरुवार को थाईलैंड पुलिस ने बतया था कि उन्हें बैंकॉक में आसियान के क्षेत्रीय सुरक्षा बैठक आयोजन स्थल के पास नकली बम मिले थे. जिन्हें बम डिस्पोजल यूनिट ने आयोजन स्थल से दूर कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).