विदेश

घाना में पादरी ने 12 साल की लड़की से किया विवाह, तस्वीरें वायरल होने पर खड़ा हुआ विवाद

पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना में 63 साल के एक पादरी ने 12 साल की एक नाबालिग लड़की से शादी कर ली, जिसके बाद से वहां विवाद खड़ा हो गया है.

घाना में पादरी ने 12 साल की लड़की से किया विवाह, तस्वीरें वायरल होने पर खड़ा हुआ विवाद
Photo- Pixabay

पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना में 63 साल के एक पादरी ने 12 साल की एक नाबालिग लड़की से शादी कर ली, जिसके बाद से वहां विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, घाना की राजधानी अकरा के नुंगुआ इलाके के लोग बोरकेटे लावेह त्सुरु को 'ग्बोरबू वुलोमो' या पुजारी के रूप में मानते हैं. वह एक प्रभावशाली मजहबी नेता है. इसी का फायदा उठाकर उसने नाबालिक बच्ची से शादी रचा ली.

दरअसल, घाना में लड़की की शादी करने की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है. इसके बावजूद 12 साल की बच्ची से बुजुर्ग ने शादी की. अब इसे लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ताइवान में भूकंप के दौरान भी निडर होकर न्यूज़ पढ़ती रहीं एंकर, वीडियो हुआ वायरल

पादरी ने 12 साल की लड़की से किया विवाह:

बीबीसी की रिपोर्ट के के मुताबिक, पादरी नुउमो बोरकेटे लावेह त्सुरु XXXIII ने 30 मार्च के दिन क्रोवर के नुंगुआ में एक पारंपरिक समारोह में 12 साल की बच्ची से शादी रचाई. इस शादी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. इस बवाल के बीच कुछ स्थानीय नेताओं ने आरोपी का सपोर्ट भी किया है. उनका कहना हैकि यह उनके देश की पुरानी परंपरा है.

फिलहाल, पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू कर लिया है और फिलहाल वह मां के संरक्षण में है।

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).