विदेश

Colombia: मिलिट्री एयर स्ट्राइक में 7 नाबालिगों की मौत, राष्ट्रपति के आदेश पर ऑपरेशन को दिया गया अंजाम

कोलंबिया में मिलिट्री एयरस्ट्राइक ने सात नाबालिगों की जान ले ली. राष्ट्रीय लोकपाल कार्यालय ने शनिवार को जानकारी दी है कि इस हफ्ते कोलंबियाई सेना ने देश के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में कथित तौर पर नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले एक सशस्त्र समूह के खिलाफ हवाई हमले किए.

Colombia: मिलिट्री एयर स्ट्राइक में 7 नाबालिगों की मौत, राष्ट्रपति के आदेश पर ऑपरेशन को दिया गया अंजाम
Alwar student death in Russia

नई दिल्ली, 16 नवंबर : कोलंबिया में मिलिट्री एयरस्ट्राइक ने सात नाबालिगों की जान ले ली. राष्ट्रीय लोकपाल कार्यालय ने शनिवार को जानकारी दी है कि इस हफ्ते कोलंबियाई सेना ने देश के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में कथित तौर पर नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले एक सशस्त्र समूह के खिलाफ हवाई हमले किए. कार्यालय प्रमुख आइरिस मारिन ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के आदेश पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया और मारे गए छह नाबालिगों को जबरन भर्ती किया गया था. कोलंबिया पर नशीली दवाओं की तस्करी पर नकेल कसने के लिए अमेरिका दबाव बना रहा है.

मारे गए सात नाबालिगों में चार लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं. ये सभी नाबालिग हैं. वहीं कोलंबियाई सेना ने बमबारी के बाद विद्रोहियों के कब्जे से तीन नाबालिगों को रेस्क्यू किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोलंबियाई सेना ने इससे पहले वेनेजुएला सीमा के पास अरौका में हमलों में नौ संदिग्ध गुरिल्लाओं को मार गिराया. ये अभियान कोकीन की तस्करी में शामिल सशस्त्र समूहों के खिलाफ पेट्रो के बढ़ते हमलों का हिस्सा है. यह भी पढ़ें : VIDEO: कैलिफोर्निया में किशोर बाइकर ने लाल बत्ती तोड़ी, बाइक कार से टकराई, घटना में चमत्कारिक रूप से बची जान

जब से अमेरिका के राष्ट्रपति ने नशीली दवाओं के उत्पादन पर कथित निष्क्रियता को लेकर दबाव बनाना शुरू किया है, तब से इलाकों में राष्ट्रपति पेट्रो की ओर से अभियान को तेज करने का आदेश दिया गया है. शनिवार को राष्ट्रपति पेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अमेजन अभियान में सेना की कार्रवाई का बचाव किया. राष्ट्रपति पेट्रो ने कहा, "बेशक, हर मौत खेदजनक है, खासकर नाबालिगों की. लेकिन अगर मैंने इवान मोर्डिस्को के 150 आदमियों को जंगल से आगे बढ़ने दिया होता, तो वे कुछ किलोमीटर आगे तैनात 20 युवा सैनिकों पर घात लगाकर हमला कर देते."

पेट्रो ने आगे कहा, "मैंने उनकी जान बचाने के लिए, जोखिम उठाकर, यह फैसला लिया. नक्शों को लाल रंग में रंगना आसान है, लेकिन जमीन वापस लेने के जोखिमों को स्वीकार करना मुश्किल है." राष्ट्रपति ने मोर्डिस्को को पकड़ने के लिए लाखों डॉलर के इनाम के साथ एक मेनहंटिंग अभियान शुरू किया है. राष्ट्रपति मोर्डिस्को की तुलना कोकीन कारोबारी पाब्लो एस्कोबार से करते हैं, जिसकी 1993 में हत्या कर दी गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2025 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).