Gujarat Earthquake: गुजरात के गीर सोमनाथ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 दर्ज; कोलंबिया में भी हिली धरती (Watch Video)
गुजरात के गीर सोमनाथ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई. झटका सुबह करीब 6:30 बजे आया.
Gujarat Earthquake: गुजरात के गीर सोमनाथ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई. झटका सुबह करीब 6:30 बजे आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी. झटके हल्के जरूर थे लेकिन कुछ पल के लिए लोगों में घबराहट फैल गई. हालांकि, राहत की बात ये रही कि किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए स्थिति पर नजर रखी हुई है.
विशेषज्ञों का कहना है कि यह हल्का भूकंप सामान्य भूगर्भीय गतिविधियों का हिस्सा हो सकता है.
ये भी पढें: Pakistan: भूकंप की आड़ में पाकिस्तान में जेल ब्रेक, कराची की मालिर जेल से 200 से ज्यादा कैदी फरार
गुजरात के गीर सोमनाथ में भूकंप के झटके
EQ of M: 3.4, On: 08/06/2025 21:15:25 IST, Lat: 21.23 N, Long: 70.62 E, Depth: 5 Km, Location: Gir Somnath, Gujarat.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/OdQzeKBQHD
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) June 8, 2025
कोलंबिया में भी हिली धरती
🚨🇨🇴 6.3 magnitude earthquake strikes Colombia
कोलंबिया में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता pic.twitter.com/o3cZeIqC5t
— Sputnik India (@Sputnik_India) June 8, 2025
कोलंबिया में भी आया भूकंप
इससे पहले आज सुबह ही दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई. अमेरिकी भूगर्भीय सेवा के अनुसार, इसका केंद्र राजधानी बोगोटा से 116 मील दूर पारटेब्यूनो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था. कोलंबियाई भूवैज्ञानिक सेवा ने जानकारी दी कि इसके बाद भी 4 से 4.6 की तीव्रता वाले कुछ झटके महसूस किए गए.
हालांकि, अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में लोगों को दफ्तरों से बाहर निकलते और सड़कों पर आते देखा गया. ग्रामीण इलाकों से भी फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है. बता दें, कोलंबिया "रिंग ऑफ फायर" क्षेत्र में आता है, जहां अक्सर भूकंपीय और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं.
क्यों आते हैं भूकंप?
धरती की सतह टेक्टोनिक प्लेट्स पर टिकी होती है. जब ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकराती या घर्षण करती हैं, तो ऊर्जा बाहर निकलती है और भूकंप आता है. इससे जमीन कांपती है और नुकसान हो सकता है.
भले ही गीर सोमनाथ का भूकंप हल्का रहा हो, लेकिन कोलंबिया में आए तेज झटकों ने एक बार फिर दिखा दिया कि प्रकृति कब क्या कर दे, कहना मुश्किल है. सतर्क रहना और जरूरी सुरक्षा उपाय जानना आज की जरूरत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

