विदेश

VIDEO: पाकिस्तान के Khyber Pakhtunkhwa में हवाई हमला, 24 नागरिकों की मौत; मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार देर रात हवाई हमला हुआ है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 24 लोग मारे गए.

VIDEO: पाकिस्तान के Khyber Pakhtunkhwa में हवाई हमला, 24 नागरिकों की मौत; मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल
Pakistan Airstrike (Photo- @PramodKuma79446/X)

Khyber Pakhtunkhwa Airstrike: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Pakistan Airstrike) में रविवार देर रात हवाई हमला हुआ है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 24 लोग मारे गए. दर्जनों लोग घायल हुए हैं और बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. यह हमला खैबर जिले के तिराह इलाके में हुआ, जहां लड़ाकू विमानों ने बम गिराए. रात में सो रहे लोगों के घर पल भर में खंडहर में तब्दील हो गए, कई परिवार मलबे में दब गए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हमले का सबसे ज्यादा असर आम नागरिकों पर पड़ा.

ये भी पढें: Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में फ्लैश फ्लड, 300 से ज्यादा की गई जान

पाकिस्तान के Khyber Pakhtunkhwa में हवाई हमला

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सोमवार सुबह तक, घरों के अवशेषों में केवल टूटे हुए खिलौने और बिखरा हुआ सामान ही बचा था. पड़ोसी घायलों को बचाने और शवों को निकालने के लिए दौड़ पड़े. कई बच्चे अपने माता-पिता की गोद में दबे पाए गए. घायलों को पास के क्लीनिकों और अस्थायी चिकित्सा शिविरों में भर्ती कराया गया है, लेकिन सुविधाओं का भारी अभाव है.

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि दवाओं और उपकरणों की कमी के कारण कई मरीजों को बचाना मुश्किल हो सकता है.

सेना की चुप्पी पर भी जनता में गुस्सा

शहबाज सरकार (Shahbaz Government) और सेना की चुप्पी पर भी जनता में गुस्सा है. इस्लामाबाद (Islamabad) ने अभी तक इस त्रासदी पर कोई बयान जारी नहीं किया है. मानवाधिकार संगठनों (Human Rights Organizations) ने भी कहा है कि निर्दोष लोगों को युद्ध का शिकार बनाना बेहद निंदनीय है और इससे जनता का विश्वास और कम होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2025 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).