Indonesia Prison Fire: इंडोनेशिया की जेल में आग से 41 कैदियों की मौत, 39 झुलसे
इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी के पास की एक जेल में आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 39 घायल हो गए.
इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी के पास की एक जेल में आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 39 घायल हो गए. न्याय मंत्रालय के सुधार विभाग के प्रवक्ता रिका अपरिआंती ने कहा कि यह आग राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित तांगेरांग जेल के ‘सी’ ब्लॉक में लगी. इस जेल में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अपराधियों को रखा जाता है. अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. COVID-19: यूरोप में डेढ़ साल बाद स्कूलों में लौट रहे हैं बच्चे, देखी गई खुशी.
उन्होंने बताया कि इस जेल की क्षमता 1225 कैदियों को रखने की है लेकिन यहां दो हजार से अधिक कैदियों को रखा गया था. आग लगने के वक्त जेल के ‘सी’ ब्लॉक में 122 कैदी थे. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सैनिकों को आग बुझाने के काम में लगाया गया. प्रवक्ता ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका और सभी कैदियों को अस्पताल पहुंचाया गया.
Kompas टीवी ने एक इमारत के ऊपर से आग की लपटों को बुझाने की कोशिश कर रहे फायर ब्रिगेड की टीम के फुटेज दिखाए. रिपोर्ट में बताया गया कि 41 लोग मारे गए थे और 8 गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस प्रवक्ता युसरी यूनुस ने मेट्रो टीवी को बताया, "शुरुआती संदेह यह है कि यह बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ."
(इनपुट भाषा से भी)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2021 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

