विदेश

अमेरिका: कोलोराडो के डेनवर शहर में गोलीबारी में 1 शख्स की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

अमेरिकी राज्य कोलोराडो के डेनवर शहर में गोलीबारी की एक घटना में एक शख्स की मौत हो गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. डेनवर 7 चैनल के मुताबिक, गोलीबारी शुक्रवार को औरोरा टाउन सेंटर में हुई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लगभग चार बजे, टाउन सेंटर के अंदर काम करने वाले अधिकारियों को पहली मंजिल पर एक स्टोर के अंदर गोलियां चलने की जानकारी मिली.

अमेरिका: कोलोराडो के डेनवर शहर में गोलीबारी में 1 शख्स की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
बंदूक/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अमेरिकी (America) राज्य कोलोराडो के डेनवर शहर में गोलीबारी की एक घटना में एक शख्स की मौत हो गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. डेनवर 7 चैनल के मुताबिक, गोलीबारी शुक्रवार को औरोरा टाउन सेंटर में हुई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लगभग चार बजे, टाउन सेंटर के अंदर काम करने वाले अधिकारियों को पहली मंजिल पर एक स्टोर के अंदर गोलियां चलने की जानकारी मिली.

जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्हें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई. अधिकारी ने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और इसके पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका: पर्ल हार्बर शिपयार्ड में गोलीबारी, हमले के वक्त IAF प्रमुख आरकेएस भदौरिया भी थे मौजूद, तीन लोगों की मौत

एक गवाह ने डेनवर 7 को बताया कि उसने मॉल के अंदर दो अन्य लोगों का पीछा करते हुए दो लोगों को देखा. उसने कहा कि कुछ समय बाद उसने दो बार गोली चलाए जाने की आवाज सुनी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2019 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).