खेल

India vs Singapore, Women's Hockey Asia Cup 2025: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 12-0 से हराकर विमेंस एशिया कप के सुपर 4 में क्वालीफाई; नवनीत कौर और मुमताज़ खान ने दागी हैट्रिक गोल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ह्वांगझोउ(Huangzhou) में खेले गए महिला हॉकी एशिया कप 2025 के पूल बी के आखिरी मुकाबले में सिंगापुर(Singapore) को 12-0 से रौंदकर सुपर 4 चरण में शानदार अंदाज़ में प्रवेश कर लिया हैं.

India vs Singapore, Women's Hockey Asia Cup 2025: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 12-0 से हराकर विमेंस एशिया कप के सुपर 4 में क्वालीफाई; नवनीत कौर और मुमताज़ खान ने दागी हैट्रिक गोल
भारतीय महिला हॉकी टीम(Photo credit: X @TheHockeyIndia)

India Women's National Hockey Team vs Singapore Women's National Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम ने ह्वांगझोउ(Huangzhou) में खेले गए महिला हॉकी एशिया कप(Women's Hockey Asia Cup) 2025 के पूल बी के आखिरी मुकाबले में सिंगापुर(Singapore) को 12-0 से रौंदकर सुपर 4 चरण में शानदार अंदाज़ में प्रवेश कर लिया हैं. यह जीत न केवल भारत की ताक़त और लय का सबूत बनी बल्कि इसमें नवनीत कौर(Navneet Kaur) और मुमताज़ खान(Mumtaz Khan) की हैट्रिक ने टीम की जीत में सुनहरा रंग भर दिया. मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय टीम का दबदबा साफ दिखाई दिया. भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार बना एशिया कप चैंपियन, 2026 वर्ल्ड कप का टिकट पक्का

भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 12-0 से हराया

मैच के दूसरे ही मिनट में मुमताज़ खान ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी. इसके बाद 11वें मिनट में नेहा गोयल ने स्कोर 2-0 कर दिया. ललरेमसियामी ने 13वें मिनट में तीसरा गोल किया और इसके बाद 14वें मिनट में नवनीत कौर ने अपना पहला गोल दागते हुए पहले क्वार्टर का शानदार अंत किया.

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ी पीछे हटने वाले नहीं थे. नवनीत ने 20वें और 28वें मिनट में दो और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और स्कोर 5-0 तक पहुंचाया. इसके बाद मुमताज़ खान ने अगले सात मिनटों में दो गोल दागकर शानदार हैट्रिक पूरी की और सिंगापुर की डिफेंस को पूरी तरह बिखेर दिया.

तीसरे क्वार्टर में नेहल रॉयल ने 38वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया. इसके बाद टीम ने खेल की रफ्तार और तेज़ कर दी. चौथे क्वार्टर में शार्मिला देवी ने 45वें मिनट में गोल दागा, वहीं 53वें मिनट में रुतुजा पिसाल ने गोल कर भारत को 12-0 की ऐतिहासिक जीत दिलाई. इस जीत के साथ भारत ने सुपर 4 में जगह बना ली है और अपने दमदार प्रदर्शन से यह साफ कर दिया है कि टीम खिताब की प्रबल दावेदार है. सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय टीम ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2025 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).