क्रिकेट

Zimbabwe vs Namibia, 3rd T20I Match 2025 Scorecard Update: बुलावायो में नामीबिया ने जिम्बाब्वे को दिया 205 रनों का टारगेट, जान फ्राइलिन्क और रूबेन ट्रम्पेलमैन ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

Zimbabwe vs Namibia, 3rd T20I Match 2025 Scorecard Update: बुलावायो में नामीबिया ने जिम्बाब्वे को दिया 205 रनों का टारगेट, जान फ्राइलिन्क और रूबेन ट्रम्पेलमैन ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
जान फ्राइलिन्क और रुबेन ट्रम्पेलमैन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Scorecard Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 18 सितंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series 2025) का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने नामीबिया को विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. दूसरी तरफ, नामीबिया की टीम अब सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) कर रहें हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs Namibia, 3rd T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: बुलावायो में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने छह विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया था. युवा बल्लेबाज लॉफ्टी-ईटन ने केवल 47 रनों की शानदार पारी खेली, और उन्हें मालन क्रूगर का अच्छा साथ मिला था. जवाब में जिम्बाब्वे ने भी हार नहीं मानी. जिम्बाब्वे ने महज 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. हालांकि, इस जीत के बावजूद नामीबिया के गेंदबाजों ने जोरदार टक्कर दी.

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीस अबतक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान नामीबिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. नामीबिया की टीम ने सात मुकाबले अपने नाम किया हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम को महज छह मुकाबलों में जीत मिली हैं. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Zimbabwe National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 204 रन बनाए. नामीबिया की तरफ से जान फ्राइलिन्क ने सबसे ज्यादा 77 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जान फ्राइलिन्क ने 31 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्के लगाए. जान फ्राइलिन्क के अलावा रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 46 रन बनाए.

दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को टिनोटेंडा मापोसा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. सिकंदर रज़ा के अलावा ब्लेसिंग मुजाराबानी, टिनोटेंडा मापोसा और वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा ने एक-एक विकेट चटकाए. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 205 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत दर्ज करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

नामीबिया की बल्लेबाजी: 204/7, 20 ओवर (जान फ्राइलिन्क 77 रन, लौरेन स्टीनकैंप 14 रन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन 1 रन, गेरहार्ड इरास्मस 14 रन, जेजे स्मिट 1 रन, ज़ेन ग्रीन 17 रन, रूबेन ट्रम्पेलमैन 46 रन, अलेक्जेंडर वोल्शेंक नाबाद 20 रन और जान डिविलियर्स नाबाद 1 रन.)

जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (टिनोटेंडा मापोसा 1 विकेट, सिकंदर रज़ा 3 विकेट, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा 1 विकेट और ब्लेसिंग मुजाराबानी 1 विकेट).

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2025 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).