IND vs UAE, Asia Cup 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम यूएई एशिया कप मुकाबलें का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण
यदि आप भारत बनाम यूएई मैच की डीडी स्पोर्ट्स लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स खोज रहे हैं, तो अधिक जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. एशिया कप 2025 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है, लेकिन क्या IND बनाम UAE मैच डीडी स्पोर्ट्स, डीडी नेशनल, डीडी फ्री डिश या दूरदर्शन नेटवर्क पर उपलब्ध होंगे? जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
India National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team Live Telecast On DD Sports: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Ind vs UAE) के बीच एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला 10 सितंबर (बुधवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जाएगा. इस बीच, यदि आप भारत बनाम यूएई मैच की डीडी स्पोर्ट्स लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स खोज रहे हैं, तो अधिक जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. एशिया कप 2025 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है, लेकिन क्या IND बनाम UAE मैच डीडी स्पोर्ट्स, डीडी नेशनल, डीडी फ्री डिश या दूरदर्शन नेटवर्क पर उपलब्ध होंगे? जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. भारत बनाम यूएई एशिया कप मैच से पहले जानिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया हाल ही में टी20 विश्व कप जीत चुकी है और शानदार फॉर्म में है. भारत के लिए यह मुकाबला जहां आत्मविश्वास से शुरुआत करने का मौका होगा, वहीं यूएई की टीम अंडरडॉग्स के रूप में उतरकर उलटफेर करने का प्रयास करेगी. यूएई ने हाल ही में अपनी सरज़मीं पर हुई ट्राई-सीरीज़ 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था, लेकिन अब घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगी.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है. विकेटकीपर की भूमिका को लेकर संजू सैमसन और जितेश शर्मा में से किसे जगह मिलेगी, यह देखने वाली बात होगी. साथ ही शुभमन गिल बल्लेबाज़ी क्रम में कहां उतरेंगे, यह भी चर्चा का विषय है. दूसरी ओर, यूएई की टीम अनुभव और युवा जोश के मिश्रण के साथ मैदान पर उतरेगी.
क्या डीडी स्पोर्ट्स पर उपलब्ध होगा भारत बनाम यूएई एशिया कप 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट?
Team India group stage challenge at Asia Cup 2025: UAE, Pakistan & Oman! 🏏🔥🇮🇳
Will skipper Suryakumar Yadav lead the Men in Blue to a historic 9th title? 🏆💙#AsiaCup2025 #TeamIndia #SuryakumarYadav #T20Cricket@ICC @BCCI pic.twitter.com/6eBksTPb4Z
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 9, 2025
डीडी स्पोर्ट्स भारत के क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण प्रदान करता है और इस बार भी एशिया कप 2025 में भारत के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी फ्री डिश यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स पर एशिया कप 2025 का फाइनल भी लाइव दिखाया जाएगा. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि डीडी स्पोर्ट्स का प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। यह केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिश टीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2025 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

