Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women, Womens Premier League 2026 10th Match Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का दसवां मुकाबला आज यानी 17 जनवरी को मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में यूपी वारियर्स महिला की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Preview: आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
यह मुकाबला यूपी वॉरियर्स के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. मौजूदा सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस कमाल का प्रदर्शन कर रही है और 4 में से 2 मुकाबले जीत चुकी है, लेकिन यूपी वॉरियर्स को चार मैच के बाद भी दूसरी जीत की तलाश है. मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में गुजरात जॉइंट्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है और वह पॉइंट्स टेबल में भी दूसरे पायदान पर है. दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स लगातार 3 मैच हार चुकी है और वह पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर है.
अगर यूपी वॉरियर्ज इस मैच में जीत हासिल करती है तो वह डी वाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी दूसरी जीत भी दर्ज करेगी. लगातार तीन हार के बाद अंक तालिका में पिछड़ चुकी इन टीमों को वापसी के लिए जीत बेहद जरूरी है. ऐसे में यह मुकाबला यूपी के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है.
मेग लैनिंग की अगुवाई में वॉरियर्ज अपने अभियान की धीमी शुरुआत के बाद तालिका में चढ़ने के लिए बेताब हैं. 2026 के ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी (₹3.20 करोड़) के रूप में, दीप्ति शर्मा पर प्रदर्शन का दबाव है. डीआंद्रा डॉटिन के साथ उनकी हालिया 93 रन की नाबाद साझेदारी ने उनकी बल्लेबाजी की परिपक्वता को दर्शाया, लेकिन उनका ऑफ-स्पिन मुंबई इंडियंस के मिडिल आर्डर को निष्प्रभावित करने में महत्वपूर्ण होगा.
मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Women Cricket Team vs UP Warriorz Women Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद मेग लैनिंग और फोबे लिचफील्ड ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 124 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए. यूपी वारियर्स की तरफ से कप्तान मेग लैनिंग सबसे ज्यादा 70 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मेग लैनिंग ने 45 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के लगाए. मेग लैनिंग के अलावा फोबे लिचफील्डने ने 61 रन बनाए.
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को निकोला केरी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अमेलिया केर के अलावा नेट साइवर-ब्रंट ने दो विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 188 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
यूपी वारियर्स की बल्लेबाजी: 187/8, 20 ओवर (किरण नवगिरे 0 रन, मेग लैनिंग 70 रन, फोबे लिचफील्ड 61 रन, हरलीन देयोल 25 रन, श्वेता सहरावत 0 रन, क्लो ट्रायॉन 21 रन, दीप्ति शर्मा 0 रन, सोफी एक्लेस्टोन 1 रन और आशा शोभना जॉय नाबाद 0 रन.)
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (नेट साइवर-ब्रंट 2 विकेट, अमेलिया केर 3 विकेट, निकोला केरी 1 विकेट, हेले मैथ्यूज 1 विकेट और अमनजोत कौर 1 विकेट).
नोट: यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY