RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women, 16th Match TATA Women's Premier League 2026 Live Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का का 16वां मुकाबला आज यानी 26 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, नदीन डी क्लर्क, और ग्रेस हैरिस स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर और निकोल कैरी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी इनिंग की आखिरी गेंद पर 155 रनों का लक्ष्य हासिल करके मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से धूल चटाई थी. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आरसीबी की टीम एक बार फिर ये कारनामा कर पाती है या नहीं. वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम आरसीबी को धूल चटाकर अपना हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Royal Challengers Bengaluru Women Cricket Team vs Mumbai IndiansWomen Cricket Team Match Scorecard)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि चार मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.