Southern Brave Women vs Welsh Fire Women, 32nd Match The Hundred Womens 2025 Live Streaming And Telecast Update: द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 32वां मुकाबला आज यानी 28 अगस्त को साउदर्न ब्रेव महिला बनाम वेल्श फायर महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथेम्प्टन (Southampton) के द रोज़ बाउल (The Rose Bowl) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमों का यह आठवां मुकाबला हैं. वेल्श फायर महिला की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. वहीं, साउदर्न ब्रेव महिला की टीम क्वालीफाई कर गई हैं. इस सीजन में वेल्श फायर महिला का निराशाजनक प्रदर्शन रहा हैं. इस टूर्नामेंट में साउदर्न ब्रेव महिला की अगुवाई जॉर्जिया एडम्स (Georgia Adams) कर रहीं हैं. जबकि, वेल्श फायर महिला की कमान टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) के कंधों पर हैं. इस मुकाबले में वेल्श फायर महिला की टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: HT vs MD, Maharaja Trophy 2025 Final Live Streaming: हुबली टाइगर्स बनाम मैंगलोर ड्रैगन्स के बीच आज खेला जाएगा खिताबी जंग, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन
फिलहाल साउदर्न ब्रेव महिला की टीम इस सीजन में सात मुकाबले खेली हैं. इस दौरान बर्मिंघम फीनिक्स की टीम को सातों मुकाबलों में जीत मिली हैं. पॉइंट्स टेबल में 28 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं. दूसरी ओर, वेल्श फायर महिला अब तक इस सीजन में सात मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वेल्श फायर महिला की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं.
वहीं, छह मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं. वेल्श फायर महिला की टीम चार अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर हैं. वेल्श फायर महिला की टीम का नेट रन रेट -0.745 है. आज के मुकाबले वेल्श फायर महिला की टीम साउदर्न ब्रेव महिला के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (SOB W vs WEF W Head-to-Head)
द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता में साउदर्न ब्रेव महिला बनाम वेल्श फायर महिला के बीच अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान साउदर्न ब्रेव महिला की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. साउदर्न ब्रेव महिला की टीम चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, वेल्श फायर महिला की टीम को महज तीन मैच में जीत मिली हैं. आज के मुकाबले में वेल्श फायर महिला की टीम अपनी चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 32वां मुकाबला साउदर्न ब्रेव महिला बनाम वेल्श फायर महिला के बीच कब और कहां खेला जाएगा?
द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 32वां मुकाबला आज यानी 28 अगस्त को साउदर्न ब्रेव महिला बनाम वेल्श फायर महिला के बीच साउथेम्प्टन के द रोज़ बाउल में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.
भारत में द हंड्रेड 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें? (The Hundred 2025 Live Telecast In India)
द हंड्रेड 2025 (The Hundred 2025) टूर्नामेंट के पुरुष और महिला दोनों मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक 100-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को अपने टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री में देख सकते हैं.
द हंड्रेड 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें? (The Hundred 2025 Live Streaming In India)
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ‘द हंड्रेड’ के मैच देखना चाहते हैं, तो SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा, FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए दर्शकों को इन प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन करना होगा और संभवतः सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़े.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
साउदर्न ब्रेव महिला (SOB W Likely Playing XI): मैया बाउचियर, डेनिएल व्याट-हॉज, लौरा वोल्वार्ड्ट, सोफी डिवाइन, फ्रेया केम्प, क्लो ट्रायॉन, जॉर्जिया एडम्स (कप्तान), रियाना साउथबी (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, लॉरेन बेल, टिली कॉर्टीन-कोलमैन.
वेल्श फायर महिला (WEF W Likely Playing XI): हेले मैथ्यूज, सोफिया डंकले, टैमी ब्यूमोंट (कप्तान), जॉर्जिया एल्विस, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), एलेक्स ग्रिफिथ्स, जॉर्जिया डेविस, फ्रेया डेविस, शबनिम इस्माइल, केटी लेविक.
नोट: साउदर्न ब्रेव महिला बनाम वेल्श फायर महिला के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY