Most Run & Wicket In ICC World Cup 2023: विश्व कप में इन खिलाड़ियों ने मचाया गदर, विराट कोहली के नाम स्वर्वाधिक रन, तो मोहम्मद शमी रहे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी, औसत के साथ देखें पूरी लिस्ट
लीग मैच ख़त्म होने के सेमीफाइनल खेलकर दो टीम फ़ाइनल मैच खेलने के लिए तैयार हैं, जैसे-जैसे टूर्नामेंट ख़त्म होने की ओर बढ़ रही है. आईसीसी विश्व कप 2023 में कुछ बड़े बदलाव के साथ साथ हाईएस्ट रन स्कोरर और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की भी लिस्ट में बदलाव हुआ है. इस बीच, आप अपडेट आईसीसी विश्व कप 2023 टॉप स्कोरर और विकेट टेकर खिलाड़ियों की जांच करने के लिए नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं.
Most Run & Wicket In ICC World Cup 2023: 05 अक्टूबर(गुरुवार) से भारत में शुरू हुए आईसीसी विश्व कप 2023 में घरेलू टीम सहित कुल दस टीमें भाग ले रही हैं. टूर्नामेंट राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा जिसमें प्रत्येक टीम एक बार अन्य टीमों से खेलेगी. आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 प्रारूप के अनुसार, एक टीम को नौ मैच खेलने को मिलेंगी. आईसीसी विश्व कप 2023 अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंची. जिसके बाद आईसीसी विश्व कप 2023 अंक तालिका के हिसाब से भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच भिड़त हुई जिसमे भारत जीतकर फाइनल में जगह पक्का किया. उसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़त में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ शिखर मुकाबले में जगह पक्का किया. 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज करके छठी बार विश्व चैंपियन बनी है. यह भी पढ़ें: यहां जानें कैसे रोहित शर्मा की सेना ने आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में बनाई जगह, टूर्नामेंट में सभी टीमों पर बरपाया है कहर
लीग मैच ख़त्म होने के सेमीफाइनल खेलकर दो टीम फ़ाइनल मैच खेलने के लिए तैयार हैं, जैसे-जैसे टूर्नामेंट ख़त्म होने की ओर बढ़ रही है. आईसीसी विश्व कप 2023 में कुछ बड़े बदलाव के साथ साथ हाईएस्ट रन स्कोरर और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की भी लिस्ट में बदलाव हुआ है. इस बीच, आप अपडेट आईसीसी विश्व कप 2023 टॉप स्कोरर और विकेट टेकर खिलाड़ियों की जांच करने के लिए नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं.
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट( Most Run In ICC World Cup 2023)
| रैंकिंग | खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | विराट कोहली | 11 | 11 | 765 | 95.62 | 90.32 | 68 | 9 |
| 2 | रोहित शर्मा | 11 | 11 | 597 | 54.27 | 125.95 | 66 | 31 |
| 3 | क्विंटन डिकॉक | 10 | 10 | 594 | 59.40 | 107.03 | 57 | 21 |
| 4 | रचीन रविन्द्र | 10 | 10 | 578 | 64.22 | 106.45 | 55 | 17 |
| 5 | डेरिल मिशेल | 10 | 9 | 552 | 69.00 | 111.07 | 48 | 22 |
| 6 | डेविड वार्नर | 11 | 11 | 535 | 48.64 | 108.30 | 50 | 24 |
| 7 | श्रेयस अय्यर | 11 | 11 | 530 | 66.25 | 113.25 | 37 | 24 |
| 8 | केएल राहुल | 11 | 10 | 452 | 75.33 | 90.76 | 38 | 9 |
| 9 | रासी वैन डेर डुसेन | 10 | 10 | 448 | 49.78 | 84.53 | 39 | 8 |
| 10 | मिशेल मार्श | 10 | 10 | 441 | 49.00 | 107.56 | 43 | 21 |
| 11 | एडम मार्कराम | 10 | 10 | 406 | 45.11 | 110.93 | 44 | 9 |
| 12 | डेविड मलान | 9 | 9 | 404 | 44.89 | 101.00 | 50 | 9 |
| 13 | ग्लेंन मैक्सवेल | 9 | 9 | 400 | 66.67 | 150.38 | 40 | 22 |
| 14 | मोहम्मद रिजवान | 9 | 8 | 395 | 65.83 | 95.41 | 38 | 5 |
| 15 | इब्राहिम जादरान | 9 | 9 | 376 | 47.00 | 76.27 | 39 | 5 |
भारत को क्रिकेट विश्व कप 2023 में रनों का ढेर लगाने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली सर्वाधिक रन बनाने के साथ प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट्स बने है, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर टॉप स्कोर के रूप में लिस्ट टॉप में विराजमान है. इस साल वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल से ज्यादा रन बनाने की उम्मीद थी लेकिन शुरुआती दिनों में परेशानी के बाद अब ट्रैक पर लौट चुके है. जबकि विराट कोहली क्रीज पर एक अदम्य और निरंतर ताकत हैं और रोहित शर्मा एक और अनुभवी उपस्थिति ने लीडर बोर्ड पर कब्ज़ा किया है. इंग्लैंड के डेविड मालन पर भरोसा के अनुरूप प्रदर्शन किए लेकिन टीम का साथ नहीं मिला, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत करने के लिए न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने उन्हें पीछा किया है. ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और डेविड वार्नर शामिल हैं. पाकिस्तान के कोई भी बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल नहीं है.. कई वाइल्डकार्ड विकल्प भी अग्रणी रन स्कोरर स्टैंडिंग में अपनी जगह पक्की करने में सफल रहे हैं, लेकिन इस बार विराट कोहली सबसे बड़े अंतर के साथ टॉप पर है.
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो के लिस्ट(Most Wicket In ICC World Cup 2023)
| रैंकिंग | खिलाड़ी | मैच | ओवर | बॉल | विकेट | औसत | रन | 4-fers | 5-fers |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | मोहम्मद शमी | 7 | 48.5 | 293 | 24 | 10.71 | 257 | 1 | 3 |
| 2 | एडम जम्पा | 11 | 96.0 | 576 | 23 | 22.39 | 515 | 3 | - |
| 3 | दिलशान मदुशंका | 9 | 78.2 | 470 | 21 | 25.00 | 525 | 1 | 1 |
| 4 | जसप्रीत बुमराह | 11 | 91.5 | 551 | 20 | 18.65 | 373 | 1 | - |
| 5 | जेराल्ड कोएत्ज़ी | 8 | 63.3 | 381 | 20 | 19.80 | 396 | 1 | - |
| 6 | शाहीन अफरीदी | 9 | 81.0 | 486 | 18 | 26.72 | 481 | - | 1 |
| 7 | मार्को यंसेन | 9 | 69.0 | 414 | 17 | 26.47 | 450 | - | - |
| 8 | रविंद्र जडेजा | 11 | 93.3 | 561 | 16 | 24.88 | 398 | - | 1 |
| 9 | जोश हेज़लवुड | 11 | 93.1 | 559 | 16 | 28.06 | 449 | - | - |
| 10 | मिशेल सैंटनर | 10 | 92.4 | 556 | 16 | 28.06 | 449 | - | 1 |
| 11 | मिशेल स्टार्क | 10 | 87.0 | 522 | 16 | 33.00 | 528 | - | - |
| 12 | हरीश रउफ | 9 | 79.0 | 474 | 16 | 33.31 | 533 | - | - |
| 13 | बास डी लीडे | 9 | 67.0 | 402 | 16 | 30.44 | 487 | 1 | - |
| 14 | केशव महाराज | 10 | 89.0 | 534 | 15 | 24.67 | 370 | 1 | - |
| 15 | कुलदीप यादव | 11 | 95.1 | 571 | 15 | 28.27 | 424 | - | - |
गेंदबाजी में बीच टूर्नामेंट में मौका मिलने के बाद मोहम्मद शमी ने मैदान पर कोहराम मचाया है उन्होंने मात्र 7 मैच खेलने के वावजूद 24 विकेट के साथ टॉप पर काबिज है. वही, दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा उनको कड़ी टक्कर डे सकते है जो 10 मैचों में 22 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर है. तीसरे नंबर पर मधुशंका दिलशान है जिनसे मोहम्मद शमी को कोई खतरा नहीं है. क्योकि श्रीलंका पहले ही बाहर हो गई है. उम्मीद है कि फाइनल मुकाबले में एडम जम्पा और मोहम्मद शमी के बीच मोस्ट विकेट टेकर के लिए जंग हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2023 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

