Pakistan vs UAE 10th Match, Asia Cup 2025 Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फखर जमान ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज नौ रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद फखर जमान और सलमान आगा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 70 रन तक लेकर गए.
Pakistan National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, Asia Cup 2025 10th Match Scorecard Update: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 10वां मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस मैच से पहले पाकिस्तान की टीम लगातार चर्चा में बनी हुई है. जो भी टीम इस मैच का विजेता होगा, वह सुपर फोर में आगे बढ़ेगा. ये मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो मैच होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में संयुक्त अरब अमीरात की अगुवाई मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs Namibia, 3rd T20I Match 2025 Live Streaming In India: जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इस टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में पाकिस्तान को टीम इंडिया से सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. दो मैचों में से सिर्फ एक जीत के साथ, अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को यूएई को हर हार में हराना होगा. ओमान पर बड़ी जीत की बदौलत भले ही पाकिस्तान के पास नेट रन-रेट में बढ़त है, लेकिन वे एक और चूक बर्दाश्त नहीं कर सकते. इस बीच, यूएई ने हाल ही में ओमान को हराया है और पाकिस्तान के खिलाफ जीत से वे सुपर फोर में पहुंचकर इतिहास रचने की उम्मीद करेंगे.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team Match Scorecard)
#PAKvUAE #AsiaCup2025 #PakistanCricket
INNINGS BREAK
UAE bowlers impress but Shaheen Afridi's late cameo drags Pakistan to 146/9
— Express Sports (@IExpressSports) September 17, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज नौ रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद फखर जमान और सलमान आगा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 70 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से फखर जमान ने सबसे ज्यादा 50 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान फखर जमान ने 36 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए. फखर जमान के अलावा शाहीन अफरीदी ने नाबाद 29 रन बनाए.
दूसरी तरफ, संयुक्त अरब अमीरात की टीम को जुनैद सिद्दीकी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. संयुक्त अरब अमीरात की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जुनैद सिद्दीकी के अलावा सिमरनजीत सिंह ने तीन विकेट चटकाए. संयुक्त अरब अमीरात की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 147 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 146/9, 20 ओवर (सईम अयूब 0 रन, साहिबजादा फरहान 5 रन, फखर जमान 50 रन, सलमान आगा 20 रन, हसन नवाज 3 रन, मोहम्मद हारिस 18 रन, खुशदिल शाह 4 रन, मोहम्मद नवाज 4 रन, शाहीन अफरीदी नाबाद 29 रन और हारिस रऊफ 0 रन.)
संयुक्त अरब अमीरात की गेंदबाजी: (जुनैद सिद्दीकी 4 विकेट, ध्रुव पाराशर 1 विकेट, सिमरनजीत सिंह 3 विकेट).
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2025 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

