क्रिकेट

PAK A vs BAN A, Asia Cup Rising Stars 2025 Final  Live Streaming: पाकिस्तान ए बनाम बांग्लादेश ए होगा एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताबी जंग, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा मैच FanCode पर भी देखा जा सकता है. यह स्ट्रीमिंग पेड होगी, लेकिन दर्शकों को सीमित समय के लिए फ्री प्रीव्यू मिल सकता है. अब देखने वाली बात यह होगी कि एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 की ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.

PAK A vs BAN A, Asia Cup Rising Stars 2025 Final  Live Streaming: पाकिस्तान ए बनाम बांग्लादेश ए होगा एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताबी जंग, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
Bangladesh A vs Pakistan A

Bangladesh A vs Pakistan A, Asia Cup Rising Stars 2025 Live Telecast: एशिया कप 2025 राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और अब फाइनल मुकाबले की दोनों टीमें तय हो गई हैं. एक तरफ पाकिस्तान शाहीन ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश ए ने इंडिया ए को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है. अब यह टूर्नामेंट अपने सबसे बड़े दिन के लिए तैयार है, जहां खिताब के लिए पाकिस्तान ए और बांग्लादेश ए आमने-सामने होंगे. स्मृति मंधाना–पलाश मुछाल की शादी टली, भारतीय क्रिकेटर के पिता की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ति

दोहा में होने वाले इस फाइनल मैच को लेकर उत्साह चरम पर है. लीग मैचों और सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया है, और अब दोनों खिताब जीतकर अपनी युवा प्रतिभा का लोहा मनवाना चाहेंगी. पाकिस्तान ने जहां अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर लगातार प्रभाव छोड़ा, वहीं बांग्लादेश की टीम ने इंडिया ए जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी को मात देकर साबित कर दिया कि वे किसी भी टीम को चुनौती दे सकते हैं.

पाकिस्तान ए बनाम बांग्लादेश ए राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान ए बनाम बांग्लादेश ए (PAK A vs BAN A) राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबला 23 नवंबर (रविवार) को कतर (दोहा) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम 7:30 बजे होगा.

पाकिस्तान ए बनाम बांग्लादेश ए राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का आधिकारिक टीवी प्रसारण Sony Sports Network के पास है. फैंस पाकिस्तान ए बनाम बांग्लादेश ए फाइनल (PAK A vs BAN A) का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3 और Sony Sports Ten 4 टीवी चैनलों पर देख सकते हैं.

पाकिस्तान ए बनाम बांग्लादेश ए राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा मैच FanCode पर भी देखा जा सकता है. यह स्ट्रीमिंग पेड होगी, लेकिन दर्शकों को सीमित समय के लिए फ्री प्रीव्यू मिल सकता है. अब देखने वाली बात यह होगी कि एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 की ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2025 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).