MNR W vs BPH W, 28th Match The Hundred 2025 Live Streaming In India: मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता में मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की हैं. जबकि, बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं.
Manchester Originals Women vs Birmingham Phoenix Women, 28th Match The Hundred Womens 2025 Live Streaming And Telecast Details: द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 28वां मुकाबला आज यानी 24 अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमों का यह सातवां मुकाबला हैं. बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. वहीं, मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम अभी भी रेस में बनी हुई हैं. इस सीजन में दोनों टीमों का अब तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा हैं. इस टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स महिला की अगुवाई एलिस पेरी (Ellyse Perry) कर रहीं हैं. जबकि, मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की कमान बेथ मूनी (Beth Mooney) के कंधों पर हैं. इस मुकाबले में मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ़ में वेल्श फायर महिला बनाम ट्रेंट रॉकेट्स महिला के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन
फिलहाल बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम इस सीजन में छह मुकाबले खेली हैं. इस दौरान बर्मिंघम फीनिक्स की टीम को महज एक मुकाबले में जीत मिली हैं. पॉइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ बर्मिंघम फीनिक्स आठवें पायदान पर हैं. दूसरी ओर, मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला अब तक इस सीजन में छह मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम को महज चार मैच में जीत मिली हैं.
वहीं, दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं. मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम 16 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर हैं. मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम का नेट रन रेट +0.317 है. आज के मुकाबले बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना नेट रन रेट सुधारना चाहेगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (MNR W vs BPH W Head-to-Head)
द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता में मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की हैं. जबकि, बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. आज के मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 28वां मुकाबला मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच कब और कहां खेला जाएगा?
द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 28वां मुकाबला आज यानी 24 अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच मैनचेस्टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.
भारत में द हंड्रेड 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें? (The Hundred 2025 Live Telecast In India)
द हंड्रेड 2025 (The Hundred 2025) टूर्नामेंट के पुरुष और महिला दोनों मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक 100-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को अपने टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री में देख सकते हैं.
द हंड्रेड 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें? (The Hundred 2025 Live Streaming In India)
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ‘द हंड्रेड’ के मैच देखना चाहते हैं, तो SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा, FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए दर्शकों को इन प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन करना होगा और संभवतः सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़े.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
बर्मिंघम फीनिक्स महिला (BPH W Likely Playing XI): जॉर्जिया वोल, एम्मा लैंब, मैरी केली, एलिसे पेरी (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), स्टर्रे कालिस, आइल्सा लिस्टर, मेगन शुट्ट, मैरी टेलर, बेथन एलिस, हन्ना बेकर.
मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला (MNR W Likely Playing XI): बेथ मूनी (कप्तान और विकेटकीपर), कैथरीन ब्राइस, अमेलिया केर, डींड्रा डॉटिन, सेरेन स्माले, एलिस मोनाघन, सोफी एक्लेस्टोन, फाई मॉरिस, लॉरेन फाइलर, डेनिएल ग्रेगरी, माहिका गौर.
नोट: बर्मिंघम फीनिक्स महिला बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

