Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women, 3rd Match TATA Women's Premier League 2026 Pitch Report And Weather Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 9 जनवरी से हो गया है. इस टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला आज यानी 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने अभियान की शुरूआत करने जा रही हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला हार कर आ रहीं हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st ODI Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें पूरी लिस्ट
मुंबई इंडियंस का सीजन का यह दूसरा मुकाबला हैं. शुक्रवार को सीजन के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं दिल्ली सीजन का पहला मैच नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अगुवाई में उतरेगी. पिछले तीन सीजन से जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन पहली बार बतौर कप्तान टीम को लीड करेंगी. जेमिमा रोड्रिग्स की कोशिश टीम को शुरुआती मैच में जीत दिलाना होगी. दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर भी नजर रहेगी.
अब तक कुछ ऐसा रहा है डब्ल्यूपीएल का सफर
महिला प्रीमियर लीग के अब तक तीन सीजन खेले जा चुके हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी है. वहीं, हर सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी शानदार रही है और लगातार तीनों बार फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है, हालांकि खिताब अभी तक उनके हाथ नहीं लगी है.
दोनों टीमों के हेड टू हेड (MI-W vs DC-W Head To Head Record)
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि चार मैच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.
डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी पिच रिपोर्ट (Dr DY Patil Sports Academy Pitch Report)
टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा. डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी की पिच ऐतिहासिक रूप से डब्ल्यूपीएल में बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रही है, जो सही उछाल और छोटे सीमाओं (लगभग 65 मीटर सीधा) की पेशकश करती है. यहां डब्ल्यूपीएल 2025 में 160+ का स्कोर बनाने वाली टीमों ने दो बार सफलतापूर्वक बचाव किया, लेकिन ओस के प्रभाव में पीछा करने वाली टीमों ने 70% बार सफलता प्राप्त की. टॉस जीतने वाले कप्तान परिस्थितियों को देखते हुए पीछा करने का विकल्प चुन सकते हैं.
नवी मुंबई के मौसम का हाल (Navi Mumbai Pitch Report)
टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा. इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है. मैच के दिन की परिस्थितियां क्रिकेट के लिए अनुकूल लग रही हैं, तापमान 21°C से 31°C के बीच रहने की उम्मीद है. मौसम धूप वाला रहने का अनुमान है, हालांकि दूसरी पारी के दौरान ओस एक कारक बन सकती है.
इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI-W vs DC-W 3rd Match Playing Prediction)
मुंबई इंडियंस महिला: हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जी कमलिनि, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक, निकोला कैरी, पूनम खेमनार.
दिल्ली कैपिटल्स महिला: शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजेन कैप, चिनेल हेनरी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, स्नेह राणा, अलाना किंग, श्री चरणी, मिन्नू मणि.
नोट: मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY