Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें ‘बूम-बूम’ के आकंड़ें
जसप्रीत बुमराह (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला हैं. दो दिन बाद इसकी शुरुआत हो रही है. अभी तक तीन टीमें ऐसी हैं जिन्होंने दो बार इस टूर्नामेंट को जीता है. वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और टीम इंडिया के नाम ही इस लिस्ट में है. साल 2024 के एडिशन की विजेता टीम टीम इंडिया को इस बार भी फेवरिट माना जा रहा है. टीम इंडिया क्या यह कीर्तिमान बना पाएगी यह देखना दिलचस्प होगा. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें तो भारतीय टीम सबसे आगे है. भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में अब टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup: अब तक इन टीमों ने उठाया हैं टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, यहां देखें चैंपियन बनने वाली टीमें और उनके कप्तानों की लिस्ट

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेलेगी. टीम इंडिया आगामी सीजन में सूर्यकुमार यादव की अगुआई में अपनी चुनौती पेश करेगी. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगे. जसप्रीत बुमराह भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप में विरोधी टीम के बल्लेबाजों के सामने कठिन चुनौती पेश करना चाहेंगे. इस बीच जसप्रीत बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह अब तक टी20 वर्ल्ड कप के तीन सीजन (2016, 2021 और 2024) में खेल चुके हैं. जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण 2022 के सीजन में नहीं खेल पाए थे. जसप्रीत बुमराह के तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट में 18 मैचों में 14.30 की औसत से 26 विकेट लिए हैं. इस बीच जसप्रीत बुमराह की इकॉनमी रेट 6 से कम (5.44) रही है. रविचंद्रन अश्विन (32 विकेट) और अर्शदीप सिंह (27 विकेट) उनसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं.

कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का औसत

जसप्रीत बुमराह का इकॉनमी रेट 5.44 है, जो कम से कम 25 वर्ल्ड कप विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे अच्छा है. न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (5.93) इस मामले में 6 से कम इकॉनमी रेट वाले एकमात्र दूसरे तेज गेंदबाज हैं. टूर्नामेंट में 25 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में बुमराह का औसत (14.3) छठा सबसे अच्छा है. इस टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह ने 18 पारियों में गेंदबाजी की है. इनमें से 10 मैचों में उनकी इकॉनमी 4.8 से कम रही है.

वर्ल्ड कप 2024 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आठ मैचों में 8.26 की उम्दा औसत और 4.17 की बेहतरीन इकॉनमी रेट से 15 विकेट अपने नाम किए थे. जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में भी बेहतरीन गेंदबाजी की थी. उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका टीम के एनरिक नोर्खिया ने भी इस टूर्नामेंट में नौ मैच में 15 विकेट झटके थे. सबसे ज्यादा विकेट संयुक्त रूप से फजलहक फारूकी (17) और अर्शदीप सिंह (17) ने अपने नाम किए थे.

टी20 इंटरनेशनल में 100+ विकेट ले चुके हैं जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही अपना टी20 डेब्यू किया था. जसप्रीत बुमराह अब तक 85 मैचों की 82 पारियों में 18.09 की औसत और 6.40 की इकॉनमी से 106 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. जसप्रीत बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/7 विकेट का रहा है. जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल में 100+ विकेट लेने वाले तीन भारतीय गेंदबाजों में शामिल हैं. जसप्रीत बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या और अर्शदीप इस लिस्ट का हिस्सा हैं.