India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team, 4th T20I Match Pitch Report: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का चौथा मुकाबला आज यानी 28 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं. अब चौथे टी20 मुकाबलों को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, श्रीलंका की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं. इस सीरीज में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Deepti Sharma New Milestone: चौथे टी20 मुकाबले में दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में मेगन शुट्ट को छोड़ देंगी पीछे
तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया. इसी के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है. पहले मैच में टीम इंडिया को आठ विकेट से जीत मिली थी. दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने सात विकेट से अपने नाम किया था. टीम इंडिया ने 113 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया.
टीम इंडिया ने अपनी पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ जीती है श्रीलंका महिला टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी. दोनों टीम श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. टीम इंडिया की वर्ल्ड कप के बाद यह पहली सीरीज है. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा रहा है और घरेलू परिस्थितियों भी पक्ष में है. दूसरी तरफ श्रीलंका अपने कप्तान चमारी अथापट्टू और कविशा दिलहारी पर ज्यादा निर्भर करती है.
भारतीय महिला टीम का टी20 प्रारूप में हालिया रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है. 2024 के बाद से भारत ने इस फॉर्मेट में 28 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 18 मैच जीते हैं और सिर्फ एक में हार का सामना किया है. वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास चरम पर है. बल्लेबाज़ी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा एक बार फिर टीम की सबसे बड़ी ताकत रहेंगी, जो पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम हैं. वहीं गेंदबाज़ी विभाग में रेणुका सिंह ठाकुर से नई गेंद के साथ विकेट निकालने की उम्मीद होगी, जबकि श्रे चरणी मिडिल ओवर्स में अहम भूमिका निभा सकती हैं.
दूसरी ओर, श्रीलंका महिला टीम इस समय पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रही है. टीम में कई युवा और अपेक्षाकृत अनुभवहीन खिलाड़ी शामिल हैं, जो भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं. बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ियों निलाक्षिका सिल्वा, चमारी अथापथ्थु और हर्षिता समराविक्रमा के कंधों पर होगी. गेंदबाज़ी में शशिनी गिम्हानी पर खास नजरें रहेंगी, जो एंबिडेक्स्ट्रस स्पिन गेंदबाज़ी की क्षमता के साथ भारत के बल्लेबाज़ों के लिए चुनौती बन सकती हैं.
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND W vs SL W T20I Head To Head)
भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारतीय महिला टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है, जिसने 23 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं श्रीलंका महिला टीम को सिर्फ 5 मैचों में सफलता मिली है, जबकि एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ. यह हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भारत की मजबूती और इस प्रारूप में उसकी निरंतरता को दर्शाता है, जिससे आगामी मुकाबलों में भी भारतीय टीम को बढ़त मिलती नजर आती है.
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Greenfield International Stadium Pitch Report)
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का चौथा मुकाबला आज यानी 28 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक महिला क्रिकेट का कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है. वहीं इस स्टेडियम में मेंस टीम ने चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जरूर खेले हैं, जिसके बाद पिच को लेकर यदि अंदाजा लगाया जा सके तो रिकॉर्ड के अनुसार ये बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद हो सकती है. वहीं इन चार मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां दो मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम भी मुकाबले जीतने में कामयाब रही है. ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. यहां पर पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 140 से 145 रनों के बीच का देखने को मिला है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs SL W 4th T20I Playing XI Prediction )
टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी.
श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी.
नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY