India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 5th T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला गया. पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 50 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 4-1से सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में था. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे थे. यह भी पढ़ें: South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 271 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 103 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ईशान किशन ने 43 गेंदों पर छह चौके और 10 छक्के लगाए. ईशान किशन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 63 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को लॉकी फर्ग्यूसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. लॉकी फर्ग्यूसन के अलावा काइल जैमीसन, मिशेल सैंटनर और जैकब डफी ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 272 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 17 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.4 ओवर में महज 225 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने सबसे ज्यादा 80 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान फिन एलन ने 38 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्के लगाए. फिन एलन के अलावा ईश सोढ़ी ने 33 रन बटोरे.

वहीं, टीम इंडिया को अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह के अलावा अक्षर पटेल ने तीन विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 271/5, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 30 रन, संजू सैमसन 6 रन, ईशान किशन 103 रन, सूर्यकुमार यादव 63 रन, हार्दिक पांड्या 42 रन, रिंकू सिंह नाबाद 8 रन और शिवम दुबे नाबाद 7 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (लॉकी फर्ग्यूसन 2 विकेट, मिशेल सैंटनर 1 विकेट, जैकब डफी 1 विकेट और काइल जैमीसन 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 225/10, 19.4 ओवर (टिम सीफर्ट 5 रन, फिन एलन 80 रन, रचिन रवींद्र 30 रन, ग्लेन फिलिप्स 7 रन, डेरिल मिशेल 26 रन, बेवॉन जैकब्स 7 रन, मिशेल सेंटनर 0 रन, काइल जैमीसन 9 रन, ईश सोढ़ी 33 रन, लॉकी फर्ग्यूसन 3 रन और जैकब डफी नाबाद 9 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (अर्शदीप सिंह 5 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 1 विकेट, अक्षर पटेल 3 विकेट और रिंकू सिंह 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.