क्रिकेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

आज के मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और लॉकी फर्ग्यूसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मैट हेनरी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है.

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 5th T20I Match Live Toss And Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जा रहा हैं. चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को 50 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम सीरीज में 4-1से पीछे हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज 4-1से अपने नाम करना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में जीत के साथ अंत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 5th T20I Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 5th T20I Match Playing)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, बेवॉन जैकब्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

आज के मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और लॉकी फर्ग्यूसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मैट हेनरी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं डेरिल मिचेल और वरुण चक्रवर्ती के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 11 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ पांच मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2026 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).